Nashik Road Accident

Loading

नासिक: समृद्धी एक्सप्रेस-वे (Samruddhi Expressway) पर दुर्घटनाओं (Accident) का सिलसिला आज भी जारी है। हज यात्रा के लिए रिश्तेदारों को मुंबई (Mumbai) में छोड़कर वापस लौट रही कार घोटी-शिर्डी समृद्धि एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा दीवार को टकरा गई। इस दुर्घटना में चार की मौत और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। शिर्डी से भरवीर यह 80 किलोमीटर समृद्धि एक्सप्रेस-वे का दूसरा चरण शुरू होने के बाद पिछले 15 दिनों से महामार्ग पर दुर्घटना का सिलसिला जारी है। 

समृद्धि एक्सप्रेस-वे के दूसरे चरण के सिन्नर तहसील में  रविवार, 11 जून की मध्यरात को इनोवा कार के साथ भीषण दुर्घटना हुई। मध्यरात 12 बजे के आस पास एक्सप्रेस-वे पुलिस केंद्र सिन्नर सीमा क्षेत्र में हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग पर किमी 555.8 परिसर में सिन्नर तहसील के खापराले शिवार में घोटी से शिर्डी की ओर जा रही इनोवा कार चालक से अनियंत्रित होकर महामार्ग के बीचोबीच होने वाले सुरक्षा दीवार से टकराई। इस दुर्घटना में रज्जाक अहमद शेख (55), सत्तार शेख लाल शेख (65), सुल्ताना सत्तार शेख (50) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तो फैयाज दगुभाई शेख (40) की उपचार के दौरान मौत हो गई।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

हादसे में जुबेर रज्जाक शेख (35), मेहरूनिसा रज्जाक शेख (45), अझर बालन शेख (25), मुस्कान अजर शेख (22) गंभीर रूप से घायल हो गए है। उन्हें उपचार के लिए सिन्नर प्राथमिक उपचार के बाद अधिक उपचार के लिए शिर्डी स्थित अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।