पारिवारिक विवाद के चलते चचेरे भाई को उतारा मौत के घाट, 4 संदिग्ध आरोपी गिरफ्तार

    Loading

    देवलाली कैम्प : दीपावली त्यौहार के बाद बहन (Sister) को उसके ससुराल में छोड़ने के लिए पहुंचे भाई (Brother) की निर्ममता से पिटकर हत्या (Murder) करने की घटना सामने आई है। इस मामले में देवलाली कैम्प पुलिस (Devlali Camp Police) ने 4 संदिग्ध आरोपियों (4 Suspected Accused) को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया की, भगूर के विजय नगर निवासी प्रज्ञा सिद्धार्थ कांबले (30) और मृतक हिंगोली निवासी गणेश पंजाब पठाडे (25) भाई-बहन है। मृतक गणेश यह शिकायतकर्ता बहन प्रज्ञा कांबले को ससुराल में छोड़ने के लिए विजय नगर पहुंचा था। 

    दरमियान सुबह साढ़ेदस बजे के आसपास मोबाइल रिचार्ज करने के लिए घर से बाहर निकला गणेश काफी समय होने के बाद भी वापस नही लौटा। इसके बाद प्रज्ञा के परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। दरमियान शाम को नागझीरा नाला परिसर में गणेश घायल अवस्था में मिला, जिसे इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जहा पर डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित किया गया। गणेश के चचेरे भाई आरोपी विहितगाव निवासी अमोल अंबादास पठाडे (28) ने अपने मित्रों की मदद से उसे निर्ममता से पिटते हुए गणेश की हत्या करने की शिकायत प्रज्ञा ने पुलिस थाना में की। 

    अमोल ने गणेश के शरीर पर अनेक घाव करने का आरोप किया गया है

    इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध अमोल पठाडे सहित 4 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने जांच के बाद और भी कुछ संदिग्ध सामने आने की संभावना जताई है। अमोल ने गणेश के शरीर पर अनेक घाव करने का आरोप किया गया है। देवलाली कैम्प पुलिस ने प्रज्ञा कांबले की शिकायत पर हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक कुंदन जाधव, एपीआई प्रकाश गीते, महिला पुलिस उपनिरीक्षक वैशाली मुकणे, पुलिस उपनिरीक्षक लियाकत पठाण, शाम कोटमे, राजू गुंजाल, नितीन करवंदे, सुभाष जाधव आदि कर रहे है।