NCP Youth Congress

    Loading

    सटाणा : बागलाण तहसील में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) में शुरू अंतर्गत कलह (Discord) अब तेज हो गया है। पूर्व आमदार चव्हाण (Chavan) दाम्पत्य और पूर्व जिला परिषद सभापति यतीन पगार (Yatin Pagar) ने एक-दूसरे पर किए गए आरोप-प्रत्यारोप के बाद पगार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को राम राम करते हुए अपने सदस्य पद का इस्तीफा (Resignation) दिया है।  इसके चलते तहसील में खलबली मच गई है। पार्टी के स्थानीय स्तर के राजनीति (Politics) से परेशान होकर पार्टी को राम राम करने की जानकारी पगार ने अपने इस्तीफा में दी है।

    उन्हें गद्दार घोषित किया था

    बता दे कि पिछले 6 महीने से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दो गट में कार्य रद्द करने की बात को लेकर अंतर्गत विवाद शुरू हो गया था। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटिल की मौजूदगी में आयोजित सम्मेलन में चव्हाण दाम्पती ने यतीन पगार को विधानसभा चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने का आरोप कर उन्हें गद्दार घोषित किया था। तभी से लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में अंतर्गत कलह शुरू हो गया। इसके बाद सामाजिक न्याय विभाग की ओर से 21 करोड़ 30 लाख रुपए के कार्य मंजूर किए गए, लेकिन उसे चव्हाण दाम्पती ने रद्द करने का आरोप पगार ने सबूत के साथ किया। 

    इसके बाद एक क्लिप वायरल होने के बाद यह विवाद पुलिस स्टेशन पहुंचा और तेज हो गया। आखिराकर पगार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को राम राम करते हुए प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटिल के पास अपने सदस्य पद का इस्तीफा भेज दिया, जिसमें पगार ने शरद पवार, अजित पवार, जयंत पाटिल, छगन भुजबल के प्रति आदर और निष्ठा कायम रखते हुए बागलाण तहसील में शुरू अंतर्गत विवाद से परेशान होकर पार्टी के सदस्य पद का इस्तीफा देने की बात कर उसे मंजूर करने की अपील की है।