Cylinder Blast, Mumbai, Bandra
प्रतीकात्मक तस्वीर

    Loading

    सातपुर: नाशिक (Nashik) के सातपुर (Satpur) में राधा कृष्ण नगर के सरोदे संकुल में भोजन बनाते समय एलपीजी सिलेंडर से अचानक गैस का रिसाव (Gas Leak) शुरू हो गया। इसके बाद आग (Fire) लग गई। इस दुर्घटना में मां की मौत (Mother Death) हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। मृतक का नाम अर्चना ललेंद्र सिंह (40) है।

    इस दुर्घटना में अर्चना 75 प्रतिशत झुलस गई थी, जिसे इलाज के लिए जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी बेटी हस्ता ललेंद्र सिंह (16) 20 प्रतिशत झुलसी है, जिसे इलाज के लिए अशोकनगर स्थित अस्पताल में भर्ती किया गया है।

    सातपुर पुलिस कर रही मामले की जांच

    इस दुर्घटना में अर्चना के पति ललेंद्र सिंह बच गए। दमकल विभाग के जवानों ने आग को नियंत्रित किया। सातपुर पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।