rainy-day-anime-paint-wallpaper-preview
FIle Photo

Loading

नाशिक: भीषण गर्मी से बेहाल नाशिक के लोगों के एक अच्छी खबर है। मौसम विभाग की ओर आने वाले कुछ दिनों में मानसून पूर्व वर्षा होने के आसार जताए गए हैं। महाराष्ट्र में आमतौर पर 4 जून से मानसूनी वर्षा शुरू हो जाती है, लेकिन इस वर्ष पहले से ही कहा जा रहा था कि इस बार मानसून के आगमन में देरी होगी। जून के पहले सप्ताह में मानसूनी वर्षा का आनंद लेते वालों के चेहरों पर अभी भले ही मायूसी छाई हो, लेकिन अगर आने वाले दिनों में मानसून पूर्व की वर्षा का आगमन हुआ तो लंबे समय से सूर्य की तपिश से परेशान लोगों को राहत जरूर मिलेगी। लेकिन राहत उस स्थिति में मिलेगी, जब वर्षा अच्छी होगी। थोड़ी सी वर्षा हुई तो वह राहत कम, परेशान ज्यादा करेगी।  

अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस

 मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है कि आने वाले दिनों में जिले के कुछ हिस्सों में गरज और बिजली की चमक के साथ मध्यम स्वरूप की वर्षा होगी। मौसम विभाग से यह भी जानकारी मिली है आगामी रविवार तथा उसके बाद के दो दिन और मानसून पूर्व की वर्षा का अनुमान है। मौसम  विभाग का यह भी अनुमान है कि वर्षा होने के बावजूद जिले का अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस तथा  न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक रहेगा। यह भी जानकारी मिली है कि हवा की गति 20 से 22 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

पिछले वर्ष भी राज्य में बारिश ने कहर बरपाया

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी राज्य में बारिश ने कहर बरपाया था। बारिश और बेमौसम वर्षा से खरीफ-रबी की फसल को भी नुकसान हुआ था। अप्रैल और मई में बेमौसम वर्षा होने की वजह से किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ी थी। मौसम विभाग की मानें तो इस वर्ष भी भारी वर्षा होने की बात कही जा रही है। जानवरों, पक्षियों और कीड़ों की आवाजाही से मानसूनी वर्षा शुरु होने की भविष्यवाणी की जाती है। भले ही यह कंप्यूटर युग है, फिर भी ऋतु परिवर्तन का आभास जानवरों और पक्षियों को मानव से पहले होता है, इसलिए वे ऋतु परिवर्तन की सबसे सटीक जानकारी देते हैं। वर्तमान युग तकनीकी युग है। किसानों को वर्षा का पूर्वानुमान प्रदान के लिए समाचार पत्र, मोबाइल, मौसम विभाग, ज्योतिष तथा पंचांग हैं। गांवों में वर्षा की भविष्यवाणी करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में भी विभिन्न तरीके को उपयोग में लाया जाता है। इन सभी का उपयोग करके किसान वर्षा की भविष्यवाणी करता है। सबसे सरल बात यह है कि ग्रामीण इलाकों में कौए का घोंसला वर्षा की भविष्यवाणी करता है, इसे सभी किसानों ने भी मंजूरी दी है, यह भविष्यवाणी लंबे समय से की जाती आ रही है।

वर्षा की प्रतीक्षा तो 4 जून से हर दिन की जाएगी

मानसूनी वर्षा की प्रतीक्षा तो 4 जून से हर दिन की जाएगी। जून के पहले सप्ताह में भी मानसून पूर्व की वर्षा का आगमन हुआ तो लोगों को गर्मी से बहुत जल्दी राहत मिल जाएगी और नई हुई तो लोगों को अभी गर्मी की तपिश झेलनी पड़ेगी। मनपा की ओर से मानसून पर्व की तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। बाजारो में भी वर्षा से बचने की सामग्रियां छाता- रेनकोट, बरसाती का बिक्री के लिए आगमन हो गया है। हालांकि अभी खरीदारी की भारी भीड़ नहीं उमड़ी है, लेकिन आने वाले दिनों में बरसात से बचने वाली वस्तुओं की दुकानों में खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगेगी। शहर के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों का कहना है कि वर्षाकाल शुरु होने से पहले सभी गड्ढों, खराब सड़कों की मरम्मत का काम पूरा किया जाए।