Know why there is an increased demand for decorative items including Christmas tree in Nashik

    Loading

    नाशिक : क्रिसमस (Christmas) पर पिछले वर्ष कोरोना (Corona) का साया था। इस बार प्रतिबंधों (Restrictions) में छूट दिए जाने के बाद क्रिश्चन समाज (Christian Society) के लोग इसे कोरोना नियमों (Corona Rules) का पालन करते हुए उत्साह के साथ मनाएंगे। क्रिसमस को लेकर बाजार भी पूरी तरह से सज गए हैं। बाजार में सजावटी वस्तुओं की काफी मांग है। त्यौहार को देखते हुए शहर के विभिन्न भाग के चर्च में कई कार्यक्रमों का आयोजन किए जाएंगे। इसके मद्देनजर तैयारी जारी है।

    क्रिसमस के मौके पर शहर के विभिन्न चर्चों में लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। 24 दिसंबर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कोरोना को देखते हुए चर्च मैनेजमेंट ने तैयारी शुरु कर दी है। हमेशा 24 दिसंबर से 5 जनवरी तक चलने वाले इस उत्सव में इस बार ब्रेक लग गया है। 24 से 27 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

    सामान 30 प्रतिशत महंगा

    उत्सव को देखते हुए क्रिश्चन समाज के लोग सजावट पर ज्यादा जोर देते हैं। अब तक सजावट के ये सामान चीन से आते थे। लेकिन चीन से सामान आना बंद होने की वजह से अब जापान, ताइवान से सजावट के सामान आ रहे हैं। इस वजह से वस्तुओं की कीमत साधारणत: 30 प्रतिशत महंगी हो गई हैं।

    कोरोना की वजह से दो बार होगी प्रार्थना

    क्रिसमस के मौके पर शरणपुर रोड के आंद्रिया चर्च में भीड़ नहीं हो, इसका ध्यान रखा जाएगा। 25 दिसंबर की सुबह सात से नौ बजे के दौरान क्रिश्चन समाज के लोग प्रार्थना करने आएंगे। इससे पूर्व 24 दिसंबर की रात साढ़े दस बजे वॉच नाइट सर्विस होगी। जबकि 26 दिसंबर की दोपहर तीन बजे छोटे बच्चों के लिए और 27 दिसंबर को महिला-पुरुष-युवाओं के लिए प्रार्थना, आराधना की जाएगी। कोरोना के सभी नियमों का पालन करते हुए उत्सव मनाया जाएगा। यह जानकारी आंद्रिया चर्च के अध्यक्ष प्रवीणकुमार घुले ने दी है।

    उत्सव के मौके पर ईसा मसीह के जन्म की झांकियां, विभिन्न रंगों का स्टार, लाइटिंग, गार्लिंग, क्रिसमस ट्री आदि वस्तुओं की मांग हो रही है। इस बार सजावटी वस्तुओं की कीमत बढ़ गई है। क्रिसमस ट्री 50 रुपए से एक हजार रुपए तक उपलब्ध है।

    आशीष दिवेकर, व्यावसायी