file pic
file pic

    Loading

    देवला : तहसील के वासोल में बेचने के लिए लाई गई तलवार को जप्त करने में नाशिक ग्रामीण के स्थानीय अपराध शाखा की टीम को सफलता प्राप्त हुई है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को संशय के आधार पर गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 58 हजार रुपए की सामग्री भी जब्त किए जाने की जानकारी सहायक पुलिस निरीक्षक मयूर भामरे ने दी है। 

    स्थानीय अपराध शाखा ने की कार्रवाई

    शुक्रवार को स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक हेमंत पाटिल के आदेश पर सहायक पुलिस निरीक्षक मयूर भामरे, नाना शिरोले, नामदेव खैरनार, भगवान निकम, हेमंत गिलबाइल, प्रदीप बहिरम आदि गश्त लगाते समय वासोल गांव में मराठी स्कूल के सामने (वसूल-मेशी रोड पर) शाम 5 बजे नीलेश नाथ सिंह ( 21) और परवेज शेख (40), दोनों को तलवार बेचने के आरोप में धर दबोचा। पुलिस टीम ने इन दोनों के पास से  58,800 रुपये भी जब्त किए। पुलिस कांस्टेबल भगवान निकम की शिकायत पर नीलेश गिरासे और परवेज शेख के साथ-साथ एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।