डांडिया खेलना पड़ा महंगा, खुशी के मौके पर घर में छाया मातम

Loading

नासिक: महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक (Nasik) जिले के संत कबीर नगर (Sant Kabir Nagar) इलाके से डांडिया (Dandiya Night) खेलते वक्त एक शख्स (Man) के मौत (Died) की खबर सामने आयी है। रविवार की रात डांडिया खेलना शख्स को भारी पड़ गया। नासिक के गंगापुर पुलिस ने ये जानकारी नवभारत को दी है। मृतक के परिवार में उसकी मां, पत्नी और एक बेटा और एक बेटी हैं। उत्सव के मौके पर घर में मातम का माहौल है। परिवार शोक में डूब गया है। 
 
शहर के संत कबीर नगर इलाके में डांडिया खेलते हुए अचानक चक्कर आने से गिर पड़े शख्स की मौत की दुर्भाग्यपूर्ण घटना रविवारी रात को हुई। रवींद्र अशोक खरे (36) त्रिमूर्ती चौक, सिडको के रहने वाले रविंद्र डांडिया खेल रहे थे और अचानक ये घटना घटी। 
 
रविवार रात रवींद्र डांडिया खेलने संतकबीर नगर इलाके में आया था। डांडिया खेलते समय उसे चक्कर आ गया और वो गिर पड़े. इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराने के दौरान उसकी मौत हो गई। रवींद्र के परिवार में उसकी मां, पत्नी और एक बेटा और एक बेटी हैं। इस मामले में गंगापुर थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कराया गया है।