CRIME
File Photo

    Loading

    नाशिक : नाशिक (Nashik) क्राइम नगरी (crime city) की ओर तेजी से बढ़ रहा है, जो भयावह (Frightening) है। क्योंकि हत्या (Murder), डकैती (Robbery) और लूटपाट (Rapine) की घटनाएं आए दिन सामने आ रही है। अब 4 युवकों की टोली ने मेरी गाड़ी को कट क्यों मारा? ऐसा सवाल करते हुए 5 लाख रुपए लूटने की घटना सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के तहत शहर के अशोका मार्ग परिसर के श्रीमंत लोगों ने वसाहत के रूप में पहचान की है। यहां पर यह घटना हुई। बाइक को कट क्यों मारा? ऐसा सवाल पूछते हुए दो युवकों के लूटपाट करने की बात सामने आई है। 

    धीरज हिरण (रा. हैप्पी होम कॉलोनी, अशोका मार्ग) अपनी कार (एम.एच.-15/एच.के.-7608) से अशोका मार्ग जा रहे थे। बाइक पर आए दो संदिग्ध युवकों ने उनकी कार को रोकते हुए मेरी गाड़ी को कट क्यों मारा? ऐसा सवाल पुछते हुए गाली-गलौज करते हुए फोन कर अपने दो सहयोगी को बुलाया। इसके बाद चारों ने कार की तोड़फोड़ की और कार की ड्रॉवर में रखे 5 लाख रुपए और दस्तावेज लेकर भाग गए।  धीरज हिरण की शिकायत के आधार पर अशोक मार्ग पुलिस थाना में पुलिस ने राहुल, अमिर सहित 4 के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है

    मकोका के तहत गिरफ्तार भूमाफिया रम्मी राजपूत ने एक उद्यमी से दो करोड़ की फिरौती मांगी। एक व्यक्ति को लुटा गया। पिछले माह में तीन डकैती की घटना सामने आई। एक सप्ताह में एक के बाद एक ऐसी 3 हत्याएं हुई। इन घटनाओं के चलते नाशिकवासी भयभीत हो गए है, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है।