Nashik Municipal Corporation
File Photo

    Loading

    नाशिक: कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के चलते दो वर्ष से टैक्स वसूली में पीछे रहने वाली नाशिक महानगरपालिका (Nashik Municipal Corporation) के टैक्स (Tax) विभाग ने आखिरी सप्ताह में कमर कसते हुए 5 वर्ष की तुलना में टैक्स वसूली (Tax Collection) में बढ़त बना ली है। उद्देश्य से अधिक वसूली होने से संबंधित विभाग का आत्मविश्वास बढ़ गया है। अब विभाग ने अगले आर्थिक वर्ष से बकाएदारों से वसूली करने का निश्चय किया है। विशेष यह है कि सरकारी कार्यालय से भी टैक्स वसूली की गई है। यह जानकारी टैक्स विभाग की उपायुक्त अर्चना तांबे ने दी। 

    गौरतलब है कि महानगरपालिका के प्रशासक रमेश पवार ने अपना पदभार स्वीकारने के बाद बकाएदारों से टैक्स वसूली करने के आदेश टैक्स विभाग को दिए थे। इसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने सभी कामकाज को अलग करते हुए केवल वसूली पर ध्यान दिया। संपत्ति टैक्स का 134 करोड़ रुपए का लक्ष्य था तो जल टैक्स का 50 करोड़ रुपए का लक्ष्य पिछले साल था। 26 मार्च से टैक्स वसूली के लिए सख्ती से उपाय योजना कार्यान्वित कर 15 करोड़ रुपए की वसूली की गई। आखिरी दिन साढ़े 5 करोड़ रुपए की वसूली की। 

    संपत्ति टैक्स के रूप में मिले 49.37 करोड़ रुपए

    संपत्ति टैक्स के रूप में 149.37 करोड़ रुपए वसूल किए गए तो जल टैक्स के रूप में 64 करोड़ रुपए वसूल किए गए। इस दौरान करेंसी नोट प्रेस व्यवस्थापन के पास संपत्ति टैक्स के रूप में 17 करोड़ रुपए बकाया है, जिसे प्रेस व्यवस्थापन ने न्यायालय में गुहार लगाई है, लेकिन मनपा द्वारा शुरू किए गए प्रयास के बाद देर रात को करेंसी नोट प्रेस व्यवस्थापन ने 74 लाख रुपए तो इंडिया सिक्योरिटी प्रेस व्यवस्थापन ने 34, ऐसे कुल 1 करोड़ 9 लाख रुपए जमा किए।

    पांच वर्ष में वसूली पर एक नजर

    5 वर्ष की तुलना में इस साल संपत्ति और जल टैक्स की सर्वाधिक वसूली हुई है। संपत्ति टैक्स- 2016-17 में 85.76 करोड़, 2017-18 में 92.77 करोड़, 2018-19 में 114.19 करोड़, 2019-20 में 141.16 करोड़, 2020-21 में 122.86 करोड़, 2021-22 में 149.37 करोड़ रुपए की वसूली हुई है। जल टैक्स- 2016-17 में 29 करोड़ 37 लाख, 2017-18 में 44.44 करोड़, 2018-19 में 44.6 करोड़, 2019-20 में 54.80 करोड़, 2020-21 में 49.09 करोड़ तो 2021-22 में 64.87 करोड़ रुपए की वसूली हुई।

    विभाग निहाय संपत्ति और जल टैक्स वसूली (करोड़)

    विभाग   संपत्ति टैक्स जल टैक्स
    सातपुर  16.82 6.92
    नाशिक पश्चिम 27.23 7.55
    नाशिक पूर्व 27.55 10.39
    पंचवटी    23.94 10.42
    सिडको    28.93  16.07
    नाशिकरोड   24.87  13.49
    कुल      149.37 64.87