vegetables
File Photo

    Loading

    नासिक : एक ओर मौसम के कारण सब्जी (Vegetables) और फलों (Fruits) के किसान चिंता में हैं। अधिक ठंड के कारण फलों और सब्जियों में कीड़े पैदा हो रहे हैं। तो दूसरी ओर खेतीहर सामान के दाम (Price) बढ़ते जा रहे हैं। कुछ महीने पिछले शहर और जिले में सब्जियों के दाम कम हो गए थे लेकिन पिछले महीने से सब्जियों की आवक घटने से दाम बढ़ने लगे हैं। सब्जियों के दाम प्रति किलो पर लगभग 5 से 15 रुपए बढ़ जाने का खुलासा सब्जी व्यवसायिकों ने किया है। सब्जियों के साथ ही गेहूं और तैयार आटे की कीमत का ग्राफ भी पिछले दो महीनों से लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में आम जनता के लिए रोज का खाना महंगा हो गया है। 

    मंडियों में जिस समय सब्जियों की आवक ठीक ठाक थी तो कीमतें कम थी जिससे लोगों की जेबों में बचत होने लगी थी। नासिक शहर में म्हसरुल, शिंदे, पलसे, सिन्नर, निफाड, गिरणारे इन ग्रामीण इलाकों से सब्जियां बिक्री के लिए बाजार में आती हैं। इन दिनों मंडी समिति में ही सब्जियों के दाम बढे हुए हैं। कुछ दिनों पहले 40 से 50 रुपए प्रति किलो मिलने वाली भिंडी, तोरई, करेला आज 60 से 80 रुपए किलो बेचा जा रहा है। टमाटर, प्याज के दाम स्थिर हैं। आलू के भाव में बढ़ोतरी हुई है। आलू 25 से 35 रुपए प्रति किलो बिक रहे हैं। आवक सामान्य होने तक दामों में बढोतरी होते रहने का अंदाज सब्जी विक्रेता लगा रहे हैं। दूसरी ओर गेहूं और तैयार आटे के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं। बाजार में नया गेहूं आने पर कुछ हद तक कीमत कम होगी ऐसा अंदाज किराना व्यापारियों को है।

    दिवाली के दिनों से बढ़ रहे हैं भाव 

    गेहूं और तैयार आटे के दामों में दिवाली के बाद से बढोतरी देखी जा रही है। 30 से 32 रुपए किलो बिकने वाला गेहूं अभी 45 से 47 रुपए किलो बिक रहा है। विभिन्न नामी कंपनियों का तैयार गेहूं का आटा पहले 30-35 रुपये में बिक रहा था। लेकिन अब वहीं आटा 45 से 47 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। 

    सब्जियों के दाम : (रुपये प्रति किलो)                                                                                

    सब्जी        बाजार समिती जत्रा हॉटेल अंबड         गंगापूर रोड
    टोमॅटो        5/7 20 30 35/40
    बैंगन          45 50 50 60
    गवार 90 110 110 120 / 130
    भिंडी          50/55 70 70 80/90
    डोडका 40/45 70 70 80
    हरी मिर्च 45   60 60 80