Nashik City Link

    Loading

    नाशिक. राज्य सरकार ने कोरोना प्रतिबंधों में ढील करते हुए स्कूल, महाविद्यालय, धार्मिक स्थल शुरू करने के लिए अनुमती देने से महानगरपालिका की शहर बस सेवा का विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। घटस्थापना मुहुर्त पर 44 नई बस सड़क पर उतारी जाएगी। साथ ही सिन्नर, त्र्यंबकेश्वर, पिंपलगाव बसवंत, दिंडोरी आदि ग्रामीण क्षेत्र में भी बस सेवा शुरू की जाएगी। यह जानकारी महापौर सतीश कुलकर्णी ने दी।

    शहर बस यातायात के नाशिक महानगर परिवहन महामंडल की दूसरी वार्षिक सभा कंपनी के अध्यक्ष कमिश्नर कैलास जाधव की अध्यक्षता में हुई। इस समय महापौर सतीश कुलकर्णी, कंपनी के संचालक उपमहापौर भिकूबाई बागूल, स्थायी समिति सभापति गणेश गिते, सभागृह नेते कमलेश बोडके, भाजपा गटनेता अरुण पवार, शहर अभियंता शिवकुमार वंजारी, समन्वयक और अधीक्षक अभियंता शिवाजी चव्हाण के सिटीलिंक के महाव्यवस्थापक मिलिंद बंड, स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमंत मोरे, कार्यकारी अभियंता बाजीराव माली आदि उपस्थित थे।

    44 नई बस सेवा में शामिल होगी

    बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए महापौर कुलकर्णी ने कहा, 5 चरण में बस सेवा का विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। 2 चरण में 22 मार्ग पर 81 बस शुरू की गई है। परंतु स्कूल, महाविद्यालय, धार्मिक स्थल बंद होने से नागरिकों का प्रतिसाद नहीं मिल रहा था। अब राज्य सरकार ने 4 अक्टूबर से शैक्षणिक संस्था शुरू करने का निर्णय लिया है। इसलिए विद्यार्थियों को बस की जरूरत होने से तीसरे चरण में बस की संख्या और राउंड बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। 12 नए मार्ग पर बस सेवा शुरू की जाएगी। दो मार्ग पर चक्री बस सेवा शुरू की जाएगी। 44 नई बस सेवा में शामिल होगी। एक ही समय पर 44 बस सड़क पर नहीं उतारी जाएगी। 8 दिनों के बाद 10 बस सड़क पर उतारी जाएगी।

    सोमवार से शुरू होगी सिन्नर, त्र्यंबकेश्वर बस सेवा

    सोमवार से सिन्नर, त्र्यंबकेश्वर के लिए बस सेवा शुरू हो रही है। इसके बाद चरण-चरण में पिंपलगाव बसवंत, दिंडोरी के लिए 15 दिनों में बस सेवा शुरू की जाएगी। यह जानकारी सिटीलिंक के महाव्यवस्थापक मिलिंद बंड ने दी। दरमियान कंपनी के अतिरिक्त संचालक पद पर सभागृह नेता कमलेश बोडके, भाजपा के गटनेता अरुण पवार, स्मार्ट कंपनी के सीईओ सुमंत मोरे, शहर अभियंता शिवकुमार वंजारी आदि का चयन किया गया।

    शहर बस सेवा की आज की स्थिति

    आज की स्थिति में 22 मार्ग 81 बस शुरू है। तीसरी चरण में 44 बस बढ़ाकर बसों की संख्या 125 होगी। बस सेवा में 12 नए मार्ग शामिल किए गए है। दो मार्ग पर चक्री सेवा शुरू की जाएगी। हर दिन 15800 किलो मीटर तक बस यात्रा करती है। हर दिन 25 हजार यात्रियों को सेवा का लाभ मिल रहा है। 80 दिनों में 12 लाख 16 हजार 55 यात्रियों ने यात्रा की। बस सेवा से 2 करोड़ 57 लाख रुपए की आय मिली है।