temperature of Nashik fell down

Loading

नाशिक. सर्दी में तीव्र कड़ाके की ठंड का अनुभव पिछले सप्ताह नाशिकवासियों हो गया है। पिछले 4 दिनों से नागरिक हल्के ठंड का अनुभव कर रहे थे, जिससे कुछ राहत हुई थी, लेकिन पिछले 36 घंटों से शहर में पारा फिर से गिरने लगा है। सुबह तक वातावरण कूल रहता है। यहां तक कि सुबह 10 बजे तक भी पारा 10.4 अंश तक रिकॉर्ड किया जा रहा है। 

कल महाबलेश्वर का न्यूनतम तापमान 14.9 मापा गया था। इन दिनों महाबलेश्वर से भी अधिक ठंड नाशिक में महसूस की जा रही है, ऐसा खुलासा मौसम विभाग ने किया है। पारा फिर नीचे गिरने से मौसम बर्फीला हो गया है। पिछले 2 दिनों से सूर्यास्त होते ही हवा में ठंडक बढ़ जाती है। रात में ठंडी हवाओं की गति बढ़ने से नाशिकवासियों की कंपकपी छूट रही है। सर्दी से बचाव के लिए नाशिककरों को सोमवार से फिर गर्म कपड़ों की ओर भागना पड़ रहा है।

इस मौसम में अब तक 8.2 अंश तक न्यूनतम तापमान गिरा

इस साल मौसम की मनमानी के कारण ठंड की तीव्रता बहुत ही बढ़ गई है। इस मौसम में अब तक 8.2 अंश तक न्यूनतम तापमान गिर गया है। 23 दिसंबर को सब से कम पारा रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, यदि कुछ दिन और इसी प्रकार पारा नीचे गिरता रहा तो जनवरी के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान में जोरों से गिरावट आएगी।