maharashtra karnataka border dispute

    Loading

    नागपुर/ मुंबई: देवेंद्र फडणवीस ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया कि महाराष्ट्र का एक भी गांव कहीं नहीं जाएगा। नागपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, महाराष्ट्र का एक भी गांव कर्नाटक नहीं जाएगा। राज्य सरकार बेलगाम-कारवार-निपानी सहित मराठी भाषी गांवों को भी हमारे राज्य में लाने के लिए लड़ाई लड़ेगी।

    फडणवीस ने आगे कहा कि, सांगली के जत गांव ने कर्णाटक में जाने का फैसला अभी नहीं  किया है, वह 2012  का था। हमने पहले ही उन गांवों को पानी उपलब्ध कराने के लिए मैसल की संशोधित योजना शुरू करने का फैसला किया है। 

     

    40 ग्राम पंचायतों ने कर्नाटक में शामिल होने का फैसला किया

    उल्लेखनीय है कि, इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा था कि, कर्नाटक महाराष्ट्र के सांगली जिले के जाट तालुका पर दावा करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। सांगली जिले की जाट तालुका सूखा प्रवण है। पानी की भारी किल्लत है। इसके चलते वहां की  40 ग्राम पंचायतों ने कर्नाटक में शामिल होने का फैसला किया है। बोम्मई ने कहा कि, कर्नाटक सरकार इसी प्रस्ताव पर विचार कर रही है।