300 New Cases of Covid-19 in Kerala
Covid-19

    Loading

    नई दिल्ली: भारत सहित पूरी दुनिया में ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron Updates) ने चिंता बढ़ा रखी है। इसे पिछले सभी वेरिएंट के मुकाबले सबसे अधिक खतरनाक बताया जा रहा है। इन सब के बीच कोरोना का सबसे अधिक तांडव झेल चुके महाराष्ट्र के मुंबई के लिए चिंता बढ़ गई है। मुंबई (Mumbai) में पिछले 15 दिनों के भीतर अफ्रीकी देशों से कुल 1000 यात्री लैंड हुए हैं। 

    ज्ञात हो कि ओमिक्रॉन वेरिएंट ने मुंबई में चिंता बढ़ा दी है। बीएमसी (BMC) की तरफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 15 दिनों में 1000 यात्री मुंबई में अफ्रीकी देशों से लैंड हुए हैं। ये सभी लोग अफ्रीकी देशों से वापस लौटे हैं जहां ओमिक्रॉन का खतरा सबसे अधिक बना हुआ है।

    गौर हो कि बीएमसी के पास एक हजार में से सिर्फ 466 लोगों का ही डेटा मौजूद है। इनमें से 100 लोगों का कोविड टेस्ट करवाया है। ऐसे में अब जो भी कोरोना पॉजिटिव पाया जाएगा उनकी रिपोर्ट जीनोम सीक्वेंस के लिए भेजी जाएगी। साथ ही इन देशों से आए संक्रमित लोगों को सेवन हिल्स अस्पताल में क्वारनटीन किया जाएगा। 

    इस नए वेरिएंट के खतरे के बीच सूबे की सरकार ने अपने स्तर भी बड़ी तैयारियां शुरू की हैं। कहा जा रहा है कि बीएमसी ने ओमिक्रॉन खतरे के बीच पांच अस्पताल और जंबो सुविधा का इंतजाम किया जाएगा। आने वाले दिनों में मुंबई में स्क्रीनिंग को और ज्यादा कड़ा करने की भी बात कही जा रही है।