Pune-Mumbai Highway Block
मुंबई-पुणे हाईवे 2 घंटे के लिए ब्लॉक

Loading

पुणे/मुंबई: पुणे-मुंबई हाईवे (Pune-Mumbai Highway Block) से सफर करने वाले लोगों के लिए आज हम एक बहुत जरुरी खबर लेकर आएं है। जी हां अगर आप आज यानी 1 फरवरी को मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाईवे पर यात्रा करने जा रहे हैं, तो इस खबर को पढ़ने के बाद अपनी यात्रा शुरू करें। आज मुंबई-पुणे हाईवे सड़क बंद रहेगी क्योंकि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर गैन्ट्री का निर्माण महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम द्वारा किया जाएगा। यह दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बंद (Pune-Mumbai Highway Block) रहेगा। आइए जानते है इस बारे में पूरी जानकारी क्या है… 

ये है वैकल्पिक मार्ग 

इस बारे में जानकारी देते हुए महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम ने कहा है कि इस दौरान मुंबई जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों (हल्के और भारी वाहन) का यातायात बंद रहेगा। इसके अलावा एक और महत्वपूर्ण बात आपको बता दें कि वाहन स्वामी वैकल्पिक मार्ग से आवागमन कर सकेंगे। पुणे से मुंबई एक्सप्रेसवे पर किवाले ब्रिज से सभी प्रकार के वाहनों को पुराने मुंबई-पुणे मार्ग पर मुंबई की ओर मोड़ दिया जाएगा।

ऐसे पुणे से जा सकेंगे मुंबई 

इसके साथ ही, महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम ने जानकारी दी है कि पुराने पुणे से मुंबई मार्ग पर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को कुसगांव टोल रोड से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के माध्यम से मुंबई की ओर मोड़ दिया जाएगा।

गौरतलब हो की इसके पहले भी मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कई बार ऐसे ब्लॉक किए जा चुके हैं। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भारी ट्रैफिक के कारण हर बार सिर्फ दो घंटे का ब्लॉक लिया जाता है, लेकिन काम को जल्द से जल्द खत्म करने की प्रवृत्ति होती है। अब तक दो घंटे के ब्लॉक के साथ करीब आधे या एक घंटे में काम पूरा हो चुका है। ऐसे में अब यह देखना यह होगा कि क्या 2 घंटे में यह काम पूरा होता है या नहीं।