Thane Crime
File Photo

    Loading

    पुणे: बाणेर इलाके में स्थित एक सैलून की दुकान में काम करने वाले दो दोस्तों (Friends) के बीच एक कमरे में बर्तन धोने को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद एक मित्र ने दूसरे मित्र के पेट में सब्जी काटने वाला चाकू (Knife ) घोंप कर उसे मौत (Murder) के घाट उतार दिया। 

    मृतक का नाम अमर बसंत मोहापात्रा (28) बताया जा रहा है, मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान अनिल कुमार सरत कुमार दास (21) के रूप में हुई है। मामले में चतुःशृंगी पुलिस स्टेशन में बिरजू साहू (40) नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई है। 

    बर्तन धोने के लिए कहने पर नाराज था आरोपी 

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अमर और अनिल कुमार एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों सैलून में काम करते थे और टेलीफोन एक्सचेंज के बगल में स्थित बिल्डिंग की एक फ्लैट में रेंट पर रहते थे। दोनों घर में खुद खाना पकाते थे। अनिल कुमार लगभग चार महीने पहले सैलून में काम पर आया था और अमर पिछले आठ महीने से यहां पर काम कर रहा था। दोनों में बर्तन साफ करने को लेकर विवाद शुरू हुआ। अमर, अनिल कुमार से सुबह के बर्तन साफ करने के लिए कह रहा था। 

    आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    जिसके बाद अनिल कुमार ने यह कहते हुए कि ‘तू मुझे बर्तन धोने के लिए कह रहा है, तुझे अभी ख़त्म करता हूं ‘ सब्जी काटने वाली चाकू उठाकर अमर के पेट में घोप दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी अनिल कुमार को पुलिस जाल बिछाकर गिरफ्तार किया। मामले में आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक राजेश मालेगावे कर रहे हैं।