Maharashtra-Police

    Loading

    पुणे. कानून और व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपराध साबित करने में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, कम्युनिटी पुलिसिंग और पुलिस के हितों का ध्यान रखते हुए काम करने को लेकर पुणे (Pune)और नागपुर पुलिस (Nagpur Police) को बी ग्रेड में बेस्ट पुलिस यूनिट अवार्ड (Best Police Unit Award ) देने की घोषित की गई है। ए ग्रेड में औरंगाबाद और रायगढ़ अव्वल रही है। इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और कम्युनिटी पुलिस पर जोर देने वाले गढ़चिरोली को दोहरी सफलता मिली है।

    पुलिस महानिदेशक द्वारा राज्य में बेहतरीन काम करने वाले विभिन्न पुलिस घटक के नाम की घोषणा की गई है। इसके तहत राज्य के सभी जिलों और आयुक्तालय में वर्षभर में 6 हज़ार से कम अपराध को एसीबी ग्रेड, 6 हज़ार से अधिक अपराध वाले को बी ग्रेड और मुंबई पुलिस विभाग के तहत सभी घटक को सी ग्रेड में बांटा गया है। इसके लिए विभिन्न विभागों से वरिष्ठ अधिकारियों की समिति पिछले वर्ष तैयार की गई थी। इस समिति ने राज्य के हर पुलिस घटक की 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2020 तक की अवधि में कर्मचारियों की समीक्षा की।

     बेस्ट पुलिस यूनिट अवार्ड पुलिस सुप्रीटेंडेंट औरंगाबाद ग्रामीण और पुलिस सुप्रीटेंडेंट, रायगढ़ को मिला 

    इन सभी स्तरों पर अच्छा काम करने वाले ब ग्रेड में पुणे और नागपुर पुलिस आयुक्तालय को बेस्ट पुलिस यूनिट अवार्ड मिला है। ए ग्रेड में बेस्ट पुलिस यूनिट अवार्ड पुलिस सुप्रीटेंडेंट औरंगाबाद ग्रामीण और पुलिस सुप्रीटेंडेंट, रायगढ़ को मिला है। इस ग्रेड में अपराध साबित करने में पुलिस कमिश्नर नवी मुंबई, तकनीक और कन्युनिटी पुलिसिंग जैसे दो ग्रेड में गढ़चिरोली पुलिस सुप्रीटेंडेंट अव्वल रहे है। पुलिस कल्याण में वाशिम ने अव्वल स्थान पाया है। बी ग्रेड में अपराध साबित करने में मुंबई रेलवे पुलिस आयुक्तालय को अवार्ड मिला है। तकनीक में कोल्हापुर पुलिस सुप्रीटेंडेंट और पुलिस कमिश्नर, ठाणे शहर को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया है।  कम्युनिटी पुलिसिंग में पुलिस सुप्रीटेंडेंट सातारा और पुलिस सुप्रीटेंडेंट बीड़ बेस्ट साबित हुए है।