File Photo
File Photo

Loading

पुणे: आईटी कंपनियों से देर रात काम करके घर वापस आने वाली नौकरीपेशा महिलाओं की सुरक्षा के लिए शहर में विशेष सुरक्षा अभियान चलाने का आदेश पुलिस आयुक्त रितेश कुमार ने दिया है। क्राइम ब्रांच, ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस की ओर से यह अभियान शुक्रवार २३ जून से शुरू किया गया हैं।

कंट्रोल रुम को कॉल किया जिससे बड़ा अनर्थ टल गया

शहर में रात में पुलिस की गस्त बढ़ाई जाएगी। आपराधिक प्रवृति  वाले लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किए जाने की जानकारी पुलिस आयुक्त रितेश कुमार ने दी है। एक रिक्शा चालक ने मंगलवार २० की सुबह एका कम्प्यूटर इंजीनियर युवती से दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया था। वानवडी परिसर के कालेपडल रेलवे फाटक के पास यह घटना हुई थी। युवती ने सतर्कता बरतते हुए कंट्रोल रुम को कॉल किया जिससे बड़ा अनर्थ टल गया। वानवडी पुलिस ने रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने के आदेश 

लेकिन इस घटना की वजह से आईटी कंपनियों में रात काम करके वापस घर जाने वाली महिलाओं की सुरक्षा का सवाल खड़ा हो गया है। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस आयुक्त रितेश कुमार इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने क्राइम ब्रांच, ट्रैफिक पुलिस के साथ सभी सीनियर पुलिस निरीक्षकों को महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने के आदेश दिए है।

पुलिस ये उपाए अपनाएगी

  • शहर में रात के वक्त पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी
  • आईटी कंपनियों में सुरक्षा को लेकर जनजागृति उपक्रम चलाए जाएंगे
  • उबेर, ओला, निजी वाहनों सहित रिक्शा चालकों की जांच की जाएगी
  • रिक्शा चालकों के लाइसेंस की जांच की जाएगी
  • आपराधिक प्रवृति वाले लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी

यात्रियों को लूटने वालों पर लगेगा लगाम

स्वारगेट, शिवाजीनगर बस स्टैंड और रेल्वे स्टेशन के बाहर दूसरे शहरों से आने वाले यात्रियों को लूटने का मामला सामने आ रहा है। इन मामलों पर लगाम लगाने के लिए बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन परिसर में पुलिस तैनात रहेगी। साथ ही मध्य रात्रि तेज गति से  वाहन चलाने वालों और आपराधिक प्रवृति वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात पुलिस आयुक्त रितेश कुमार ने कही है।