Policeman hit couple with vehicle, case registered

Loading

पिंपरी: मामूली बात पर सौतेली मां (Step Mother) ने 13 साल की बच्ची को बांस और तख्ते से बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। फिर उसने अस्पताल और पुलिस (Police) को यह झूठ बोलकर गुमराह किया कि लड़की फर्श पर फिसलकर गिर गई है। वाकड पुलिस (Wakad Police) ने इस मामले में सौतेली मां के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में सहायक निरीक्षक बालाजी ठाकुर ने वाकड़ थाने में शिकायत दर्ज करायी है। इसके मुताबिक, 30 वर्षीय महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घर में राशन खत्म हो गया था। सौतेली मां ने 13 साल की सौतेली बेटी को बांस और तख्ती से बेरहमी से पीटा, कहा- सामान खत्म होने से पहले तुमने मुझे क्यों नहीं बताया। बच्ची के हाथ, पैर, पीठ और सिर पर चोटें आई हैं। साथ ही आरोपी ने हाथ पैर से बच्ची के सीने पर मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसमें उसकी मौत हो गई। बच्ची के बेहोश होने का पता चलने पर आरोपी की मां ने बच्ची को थेरगांव के महानगरपालिका अस्पताल में भर्ती कराया।

बच्ची के शरीर पर चोट के निशान भी थे

आरोपी महिला ने अस्पताल में भर्ती कराने के दौरान डॉक्टरों को बताया कि बच्ची घर की सीढ़ियों से गिर गई। डॉक्टर ने इसकी जानकारी पुलिस को देने को कहा। पुलिस ने जब बच्ची का मुआयना किया तो कहीं कोई जख्म नजर नहीं आया। उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। लिहाजा जब वाकड पुलिस ने घटना की जानकारी देनेवाली सौतेली मां के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि उसने ही बच्ची की हत्या की है। आरोपी महिला की तीन साल पहले शादी हुई थी। इसी बीच पति की मौत हो गई। पहली पत्नी से पति के चार बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी 13 साल की थी। उसे घर का ज्यादातर काम करना पड़ता था, इससे वह बच्ची से नाराज रहती थी। बहरहाल वाकड पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।