
पुणे. युवा क्रिकेटरों की खोज व उन्हें निखारने के लिए पुणे में महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट एकेडमी (Mahendra Singh Dhoni Cricket Academy) का आगमन होने जा रहा है। यह एकेडमी पुणे के अग्रणी क्रिकेट मास्टर्स एकेडमी के साथ जुड़ी है। क्रिकेट मास्टर्स एकेडमी व महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट एकेडमी एकसाथ पुणे के युवा क्रिकेटरों को क्रिकेट के गुर सिखाएंगे। इस एकेडमी के संचालक दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज डेरिल कलीनन हैं। इस एकेडमी का शुभारंभ जनवरी के पहले हफ्ते में होगा।
सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण मिले
पत्रकार परिषद में कलीनन ने बताया कि मौजूदा स्पर्धात्मक क्रिकेट युग में पुणे के युवा क्रिकेटरों को अधिक से अधिक आधुनिक तरीक से अभ्यास मिले, साथ ही क्रिकेट के नए नए सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण मिले इसलिए क्रिकेट मास्टर्स एकेडमी तथा एम.एस. धोनी क्रिकेट एकेडमी के सहयोग से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस समय पूर्व रणजी खिलाड़ी बाबूराव यादव, ओनेल नोह, सोहेल रौफ, क्रिकेट मास्टर्स एकेडमी के गजेंद्र पवार तथा अनिल वाल्हेकर, उमेश पाथरकर, अमोल माने उपस्थित थे।
पवार ने कहा कि स्थानीय युवा प्रतिभवान खिलाड़ियों को उत्तम क्रिकेट का प्रशिक्षण मिले, तकनीक व आधुनिक व्यायाम का महत्व समझा कर क्रिकेट में हो रहे बदलाव को स्थानीय खिलाड़ियों को ग्रहण कराने के लिए महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट एकेडमी के साथ जुड़ना क्रिकेट मास्टर्स एकेडमी ने चुना।