Pimpri Chinchwad Municipal Corporation

    Loading

    पिंपरी: आगामी पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका चुनावों (Pimpri-Chinchwad Municipal Corporation Elections) के लिए आरक्षण ड्रा (Reservation Draw) के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि 23 वार्डों में ‘महिलाराज’ (Mahilaraj) रहेगा। इन वार्डों दो महिला उम्मीदवार होंगी। महिलाओं के लिए दो सीटें आरक्षित होने से 23 वार्डों में आकांक्षियों में निराशा फैल गई है। उनके समक्ष अपने परिवार की किसी महिला को चुनावी मैदान में उतारने के अलावा कोई विकल्प नहीं रहा है।

    पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका का आम चुनाव तीन सदस्यीय प्रणाली में होने जा रहा है। इस हिसाब से चुनाव के लिए महानगरपालिका 46 वार्ड बनाए गए हैं, जिसमें एक वार्ड चार सदस्यों का है। इन 46 वार्डों से चुने जानेवाले नगरसेवकों की संख्या 139 है जिसमें 70 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। पुरुषों के लिए 68 सीटें रह गई हैं। 139 में से अनुसूचित जाति (एससी) प्रवर्ग की 11 पुरुष 11 महिला 22, अनुसूचित जनजाति (एसटी) 2 महिला 1 पुरुष 3, और ओबीसी प्रवर्ग के लिए 19 महिला 18 पुरुष 37 सीटें आरक्षित हैं। खुले वर्ग के लिए 38 महिला 39 पुरुष 77 सीटें हैं। सभागृह में 70 महिला और 69 पुरुष नगरसेवक यानी एक महिला नगरसेविका ज्यादा रहेगी। 

    इन प्रभागों में रहेगा ‘महिलाराज’

    • प्रभाग क्रमांक-4: मोशी गांवठाण, डुडुलगांव, गंधर्वनगरी (ओबीसी महिला, सर्वसाधारण महिला)
    • प्रभाग क्रमांक-7: सैंडिवक कॉलोनी, रामनगर (ओबीसी महिला, सर्वसाधारण महिला)
    • प्रभाग क्रमांक-8: भोसरी गांवठाण, गवली नगर, शीतलबाग (ओबीसी महिला, सर्वसाधारण महिला), 
    • प्रभाग क्रमांक-9: धावडेबस्ती, चक्रपाणी वसाहत (ओबीसी महिला, सर्वसाधारण महिला)
    • प्रभाग क्रमांक-10: इंद्रायणी नगर, लांडेवाडी, शांती नगर, गव्हाणबस्ती (ओबीसी महिला, सर्वसाधारण महिला)
    • प्रभाग क्रमांक-12: घरकुल, नेवाले बस्ती, हरगुडे बस्ती (ओबीसी महिला, सर्वसाधारण महिला)
    • प्रभाग क्रमांक-13: मोरेबस्ती, म्हेत्रेबस्ती (ओबीसी महिला, सर्वसाधारण महिला)
    • प्रभाग क्रमांक-14: यमुना नगर, फुले नगर (एससी महिला, सर्वसाधारण महिला)
    • प्रभाग क्रमांक-15: संभाजी नगर, पूर्णा नगर, शाहू नगर (ओबीसी महिला, सर्वसाधारण महिला)
    • प्रभाग क्रमांक-17: वल्लभ नगर (ओबीसी महिला, सर्वसाधारण महिला)
    • प्रभाग क्रमांक-19: चिंचवड स्टेशन, मोहन नगर, इंदिरा नगर, आनंद नगर (एससी महिला, सर्वसाधारण महिला)
    • प्रभाग क्रमांक-20: कालभोर नगर, विद्या नगर, राम नगर, दत्त नगर, अजंठा नगर (एससी महिला, सर्वसाधारण महिला)
    • प्रभाग क्रमांक-22: ओटास्कीम, निगडी गांवठाण, साईनाथ नगर (ओबीसी महिला, सर्वसाधारण महिला)
    • प्रभाग क्रमांक-24: मामुर्डी, किवले, विकास नगर, रावेत (एससी महिला, सर्वसाधारण महिला)
    • प्रभाग क्रमांक-28: केशव नगर, यशोपुरम, श्रीधरनगर (ओबीसी महिला, सर्वसाधारण महिला)
    • प्रभाग क्रमांक-30: पिंपरीगांव, अशोक थिएटर, वैभव नगर (ओबीसी महिला, सर्वसाधारण महिला)
    • प्रभाग क्रमांक-33: रहाटणी, राम नगर, शिवतिर्थ नगर (ओबीसी महिला, सर्वसाधारण महिला)
    • प्रभाग क्रमांक-34: बापुजीबुवा नगर, ज्ञानेश्वर कॉलनी, अशोका सोसायटी (एससी महिला, सर्वसाधारण महिला)
    • प्रभाग क्रमांक-35: थेरगांव, बेलठीका नगर, पवार नगर (एससी महिला, सर्वसाधारण महिला)
    • प्रभाग क्रमांक-38: वाकड, भुमकरबस्ती, कस्पटेबस्ती, वाकडकर बस्ती ( ओबीसी महिला, सर्वसाधारण महिला)
    • प्रभाग क्रमांक-40: पिंपले सौदागर, कुणाल ऑयकॉन, प्लॅनेट मिलेनियम (ओबीसी महिला, सर्वसाधारण महिला)
    • प्रभाग क्रमांक-41: पिंपले गुरव गांवठाण, जवलकर नगर, वैदुवस्ती (एससी महिला, एसटी महिला)
    • प्रभाग क्रमांक-44: पिंपले गुरव, काशिद नगर, मोरया पार्क (एसटी महिला, सर्वसाधारण महिला)