Pimpri-Chinchwad RTO

Loading

पिंपरी: पिंपरी-चिंचवड़ उप-क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय को 874 करोड़ 70 लाख रुपए का राजस्व (Revenue) प्राप्त हुआ है। बजटीय लक्ष्य से लगभग 78 करोड़ 70 लाख अधिक आय प्राप्त हुई है। वर्तमान में पिंपरी-चिंचवड़ आरटीओ (Pimpri-Chinchwad RTO) में 23 लाख 92 हजार 521 वाहन पंजीकृत (Vehicle Registered) हैं। शहर में नागरिकों द्वारा दोपहिया वाहनों (Two Wheelers) को प्राथमिकता दी जा रही है। पिछले चार वर्षों में तीन लाख 21 हजार 308 दोपहिया वाहनों का पंजीकरण (Registration) किया गया है। उसके बाद एक लाख 32 हजार 458 चार पहिया वाहनों का पंजीयन हुआ है।

उप क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अतुल आडे ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि जहां वाहनों का रजिस्ट्रेशन बढ़ रहा है, वहीं आरटीओ की आमदनी भी बढ़ रही है। 

कोरोना काल में कम हो गई थी आय

पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय वाहन लाइसेंस, आकर्षक नंबर, जुर्माना सहित विभिन्न शुल्कों से आय अर्जित करता है। 2019-20 में आरटीओ की आय 585 करोड़ 68 लाख रुपए थी। 2020-21 में कोरोना के प्रभाव से आरटीओ की आय घटकर 439 करोड़ 58 लाख रह गई। कोरोना वायरस की कमी के बाद 2021-22 में 621 करोड़ 12 लाख, 2022-23 में पहली बार आरटीओ को 874 करोड़ 70 लाख रुपए की आय प्राप्त हुई है।

पिछले 4 साल में 3 लाख 21 हजार 308 दोपहिया वाहनों का पंजीयन 

पिंपरी-चिंचवड़ शहर की बढ़ती आबादी के साथ-साथ वाहनों की संख्या भी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वर्तमान में पिंपरी-चिंचवड़ आरटीओ में 23 लाख 92 हजार 521 वाहन पंजीकृत हैं। पिछले कुछ सालों से शहर में वाहनों की संख्या में इजाफा हो रहा है। दोपहिया, कार, रिक्शा, वाणिज्यिक वाहन, बस जैसे वाहनों की संख्या महत्वपूर्ण है। 2019-20 में एक लाख 52 हजार 286, 2020-21 में 96 हजार 839, 2021-22 में एक लाख सात हजार 151 और 2022-23 में एक लाख 62 हजार 641 वाहनों का पंजीयन हुआ। पिछले चार साल में तीन लाख 21 हजार 308 दोपहिया वाहनों का पंजीयन हुआ। उसके पीछे एक लाख 32 हजार 458 चार पहिया वाहनों का पंजीयन किया गया।