Pune-girl-fire-herself
पुणे में छात्रा ने खुदको लगाई आग (कांसेप्ट फोटो)

Loading

पुणे: आये दिन महाराष्ट्र (Maharashtra News) में सनसनीखेज घटनाओं की कई वारदात सामने आ रही है। इस बीच पुणे (Pune News) के एक मशहूर कॉलेज के हॉस्टल से कुछ ऐसी ही जानकारी सामने आ रही है। दरअसल यहां एक छात्रा ने खुद को आग लगा ली है। (Student sets herself on fire) 19 साल की एक लड़की की इलाज के दौरान दुर्भाग्य से मौत हो गई। 

पता चला है कि हॉस्टल की कैंटीन में कर्मचारी द्वारा छेड़े जाने और रूममेट द्वारा परेशान किए जाने से तंग आकर युवती ने यह दिल दहला देने वाला कदम उठाया। आइए जानते है पूरी खबर विस्तार से… 

इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 

पुलिस के मुताबिक, ये घटना बीते 7 मार्च को पुणे के एक मशहूर इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में हुई। इस मामले में भारती यूनिवर्सिटी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। जिस छात्रा ने खुद को आग के हवाले किया हैं उसकी पहचान रेणुका बालाजी सालुंके (उम्र 19) के रूप में हुई है। इस मामले में हॉस्टल की कैंटीन में काम करने वाले कर्मचारी सतीश जाधव और हॉस्टल में ही रहने वाली मुस्कान सिद्धु के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

Pune Molestation Case
प्रतीकात्मक तस्वीर

इसलिए खड़को किया मौत के हवाले 

मिली जानकारी के मुताबिक, रेणुका पुणे के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में रहती थी। हॉस्टल की कैंटीन का कर्मचारी सतीश, रेणुका को अश्लील मैसेज भेजता था। इस सब से रेणुका बहुत डर गई थी। इसके अलावा हॉस्टल में अपने कमरे में रहने वाली मुस्कान भी रेणुका को पढ़ाई नहीं करने देती और जानबूझकर परेशान करती रहती थी। 

हुई रेणुका की मौत 

ऐसे में फिर इन दोनों की प्रताड़ना से तंग आकर रेणुका ने 7 मार्च को हॉस्टल के बाथरूम में खुद को आग लगा ली। रेणुका का इलाज पुणे के ही सूर्या अस्पताल में चल रहा है। लेकिन इस घटना में छात्रा शरीर ज्यादा जल गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की भरपूर कोशिश की। लेकिन दुर्भाग्य से  रेणुका की मृत्यु हो गयी। आये दिन राज्य में हो रही इस तरह की घटनाओं नागरिकों में ऍबे बच्चों को लेकर डर का माहौल दिखाई दे रहा है।