CRIME
File Photo

    Loading

    पुणे : पिता (Father) के समान बच्चों (Children) की देखभाल (Care) करने का वादा (Promise) कर शादी (Wedding) का झांसा (Delusion) देकर एक महिला (Woman) का यौन शोषण (Sexual Exploitation) करने और उसके गर्भवती होने के बाद उसे अबॉर्शन कराने के लिए कहकर शादी से मना कर दिए जाने की धोखाधड़ी की घटना सामने आई है।

    इस मामले में एक 30 वर्षीय महिला ने हडपसर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके अनुसार सुधीर अर्जुन बंकपल्ली (उम्र 35, निवासी अमेनोरा पार्क, हडपसर, पुणे) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह घटना 2019 से 5 जनवरी 2022 के बीच हुई।

    इस बारे में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पीड़िता और आरोपी अमेनोरा पार्क में रहते हैं। सुधीर बंकपल्ली ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया। उसके बच्चे की पिता की तरह देखभाल करेगा, ऐसा वादा कर उसका विश्वास जीता। उसके बाद समय-समय पर उसके साथ घूमने गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसमें पीड़िता गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी उसने सुधीर और उसके माता-पिता को दी। तब उसने पीड़िता से कहा कि अबोर्शन करा लो। वह तुम्हारे साथ शादी नहीं करेगा। अगर तुमने ऐसा नहीं किया तो तुम्हारे बच्चे को जान से मार देंगे, यह धमकी दी। इसलिए वह घबराकर पुलिस के पास गई। पुलिस उपनिरीक्षक खलदे इस मामले की जांच कर रहे हैं।