Uttar Pradesh: Bloody clash over playing Holi in village of Amethi, 2 dead; many injured
Representative Image

    Loading

    पिंपरी : लॉज (Lodge) के एक कमरे में एक युगल (Couple) की नग्न अवस्था (Nude) में लाशें (Corpses) मिलने से पिंपरी चिंचवड (Pimpri Chinchwad) के दिघी (Dighi) इलाके में खलबली (Turmoil) मच गई है। दिघी के मैगजीन चौक (Magazine Chowk) स्थित अथर्व लॉज (Atharva Lodge) में गुरुवार की सुबह सामने आई इस घटना की जानकारी मिलते ही दिघी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का पंचनामा किया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रकाश महादेव ठोसर (28) चिंचवड़ के अजंठानगर झोपड़पट्टी परिसर में रहता था। उसके साथ मृत अवस्था में मिली 30 वर्षीय महिला भी इसी परिसर में रहती थी। इन दोनों का शव मैगजीन चौक स्थित अर्थव लॉज में नग्न अवस्था में मिला है। प्रकाश पुलिस रिकॉर्ड पर दर्ज अपराधी बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि उसने पहले महिला की हत्या की और बाद में खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

    साड़ी की मदद से पंखे से झूलता नजर आया

    पुलिस ने बताया कि प्रकाश और महिला के बीच पिछले कुछ वर्षों से प्रेम संबंध था। वह एक शातिर अपराधी था और उसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज है। जबकि महिला के पति के खिलाफ भी केस दर्ज है वह फिलहाल जेल में बंद है। बुधवार की दोपहर तीन बजे दोनों इस लॉज में आए थे। इसके बाद वे रूम से बाहर नहीं आये। गुरुवार की सुबह 10 बजे चेक आउट की बात करने मैनेजर कमरे में गया था। उस वक्‍त दरवाजा अंदर से बंद था। लॉज के सिक्‍योरिटी गार्ड ने दरवाजा खोला तो महिला बेड पर पड़ी थी। जबकि प्रकाश ठोसर साड़ी की मदद से पंखे से झूलता नजर आया। दोनों पूरी तरह से नग्न थे। इस घटना की जानकारी दिघी पुलिस को दी गई। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।