Sanjay Raut said All 48 seats of Maharashtra belong to Mahavikas Aghadi in Lok Sabha elections
शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता और सांसद संजय राउत

Loading

महाराष्ट्र: आये दिन विपक्षी पार्टी के नेता भाजपा पर प्रहार करते नजर आते है, फिर चाहे वे कांग्रेस के नेता हो या फिर चाहे उद्धव गुट के नेता हो। ऐसे में अब भाजपा को लेकर फिर एक बार संजय राउत ने अपना बयान दिया है, जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है। दरअसल यहां उन्होंने राहुल गांधी के नाम का सहारा लेते हुए भाजपा की तीखी आलोचना की है। संजय राउत के इस बयान के बारे में ANI ने एक ट्वीट जारी किया है। 

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) नेता और सांसद संजय राउत ने कहा है कि, ” राहुल गांधी ने कहा है कि भाजपा को हिंदुत्व से कोई लेना-देना नहीं है, और देश के लोगों को भी यही लगने लगा है। दंगे कराना, जाति-धर्म के आधार पर लोगों को तोड़ना, यह हिंदुत्व नहीं है। हम इसे हिंदुत्व नहीं मानते। हिंदुत्व एक संस्कार, संस्कृति है। यह धर्म सभी को साथ लेकर आगे बढ़ता है। अगर आपने यह सब खत्म कर दिया है तो आपको (भाजपा) हिंदुत्व पर बात करने का अधिकार नहीं। अगर राहुल गांधी ऐसा कहते हैं तो भाजपा को इस पर चिंतन बैठक करनी चाहिए।” तरह हिंदुत्व को अपना मुद्दा बनाते हुए संजय राउत ने फिर एक बार भाजपा पर प्रहार किया है।