shiv-sena-sanjay-raut-raised-questions-on-amit-shah-claim-said-far from reality

संजय राउत (Sanjay Raut) ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि, वह भाजपा थी जिसने साल 2014 में सत्ता में बड़ी हिस्सेदारी के लिए शिवसेना को धोखा दिया था।

    Loading

    मुंबई, शिवसेना (Shiv Sena) सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के दावे पर सवाल उठाया है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कई मौके पर दावा किया था कि साल 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद यदि महाराष्ट्र (Maharashtra) में एनडीए (NDA) सत्ता में आती है तो देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे। हालांकि उनके इस दावे को संजय राउत ने “वास्तविकता से बहुत दूर” करार दिया है।

    हाल ही में संजय राउत (Sanjay Raut) ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि, वह भाजपा थी जिसने साल 2014 में सत्ता में बड़ी हिस्सेदारी के लिए शिवसेना को धोखा दिया था। राउत ने आगे कहा कि, शिवसेना हिंदुत्व को कभी नहीं छोड़ेगी।

    बता दें, साल 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच मतभेद उभर आए थे। इसके बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने भाजपा से नाता तोड़ दिया और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के साथ हाथ मिलाकर राज्य में महा विकास आघाड़ी सरकार बनाई।

    केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने रविवार को उद्धव ठाकरे और शिवसेना पर निशाना साधते हुए कहा था कि, “क्योंकि आपको मुख्यमंत्री बनना था, इसलिए आपने भाजपा को धोखा दिया और सत्ता के लिए हिंदुत्व से समझौता कर मुख्यमंत्री बन गए।” 

    अमित शाह की बात पर प्रतिक्रिया करते हुए, राउत ने कहा, “उनकी बातें वास्तविकता से बहुत दूर हैं। हम इसमें सच्चाई का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। हमसे, हमारी सरकार और हमारे हिंदुत्व पर सवाल करके वे देश को गुमराह कर रहे हैं, लेकिन लोग उन पर विश्वास करने को तैयार नहीं हैं। मैं राज्य (भाजपा) के नेताओं में यह निराशा देख सकता हूं। शिवसेना ने न तो हिंदुत्व को छोड़ा है और न ही कभी छोड़ सकती है।”