Accident
File Photo

Loading

नागपुर/अमरावती : महाराष्ट्र (Maharashtra) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। महाविकास अघाड़ी की वज्रमूठ बैठक के लिए मुंबई से नागपुर आ रहे ठाकरे गुट के कार्यकर्ताओं की कार का समृद्धि एक्सप्रेस वे (Samruddhi Mahamarg) पर एक्सीडेंट (Car Accident) हो गया है। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान दहिसर शाखा प्रमुख अतुल तावड़े और शिव सैनिक राजू शिंदे के रूप में हुई है।

मिली हुई जानकारी के अनुसार, यह भीषण हादसा नंदगांव खंडेश्वर तालुका के समृद्धि हाईवे पर हुआ। ठाकरे गुट के कुछ कार्यकर्ता बैठक के लिए मुंबई से नागपुर आ रहे थे। तभी उनकी कार का टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, हादसे वाली गाड़ी में चालक समेत पांच लोग सवार थे, जिसमें दो की मौत हो गई है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 

मुख्यमंत्री ने मुहैया कराई  मदद 

इस बीच, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने उद्धव ठाकरे गुट के घायल कार्यकर्ताओं के इलाज के लिए तत्काल मदद मुहैया कराई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर किरण पांडव ने घायल मजदूरों को तत्काल अमरावती में भर्ती कराया। फिलहाल मुंबई से आए ठाकरे कार्यकर्ताओं का अमरावती के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बीस हजार तक जुर्माना

समृद्धि हाईवे पर हादसों का सिलसिला जारी है।  कुछ दिनों पहले समृद्धि हाईवे पर हादसों को रोकने के लिए आरटीओ द्वारा उपाय किए गए हैं। जिसमें अगर आपके वाहन का टायर खराब है तो आपसे बीस हजार तक का जुर्माना वसूला जाएगा। हालांकि इस हाईवे पर हादसे होते रहते हैं।