Bhiwandi Municipal Corporation

    Loading

    भिवंडी : भिवंडी महानगरपालिका लोकप्रतिनिधियों का कार्यकाल 8 जून को समाप्त हो जाएगा। महानगरपालिका कार्यकाल की आखरी महासभा की महत्वपूर्ण स्वर्गीय विलासराव सभागृह में महापौर प्रतिभा विलास पाटिल की गरिमामयी मौजूदगी में सम्पन्न हुई। महासभा में नवनियुक्त महानगरपालिका कमिश्नर विजयकुमार म्हसाल एवं करीब 10 महीने तक महानगरपालिका कमिश्नर रहकर ट्रांसफर हुए सुधाकर देशमुख के स्वागत हेतु महासभा को फूलों से सजाया गया था। महासभा में नए आने वाले और भिवंडी से जाने वाले दोनों महानगरपालिका कमिश्नर का संयुक्त रूप से महापौर पाटिल सहित वरिष्ठ नगरसेवकों द्वार जोरदार स्वागत किया गया। उक्त अवसर पर महापौर प्रतिभा पाटील, उपमहापौर इम्रान खान, सभागृह नेता सुमित पाटील, स्थायी समिति सभापती संजय म्हात्रे, वरिष्ठ नगरसेवक विलास आर पाटील, मदनबुवा नाईक, मनोज काटेकर, नीलेश चौधरी, श्याम अग्रवाल, रिषीका राका, प्रशांत लाड, बाबा बहुद्दीन सहित भारी संख्या में महानगरपालिका नगरसेवक एवम शीर्ष अधिकारी उपस्थित थे। 

    गौरतलब हो कि भिवंडी महानगरपालिका समयावधि की आखिरी महासभा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। आखिरी महासभा बैठक के दौरान नवनियुक्त कमिश्नर विजय कुमार म्हसाल एवं महानगरपालिका से ट्रांसफर हुए कमिश्नर सुधाकर देशमुख का महापौर सहित वरिष्ठ सदस्यों द्वारा अभिनंदन किया गया।  हैरत अंगेज है कि आखिरी महासभा एजेंडा में पहले सिर्फ 2 विषय 2 दिन पूर्व तक थे। लेकिन आनन-फानन में 1 दिन पूर्व ही 10 विषय और जोड़कर 12 विषयों का एजेंडा बनाया गया। महासभा एजेंडा में बिगत विषयों को मिलाकर कुल 26 विषय सदस्यों द्वारा मंजूर किया गया। मंजूर विषयों में दलित वस्ती सुधार, वराला देवी कामतघर मार्ग की शासन द्वारा मंजूर डीपी को कम करने का अहम प्रस्ताव सहित अन्य महत्वपूर्व विकास कार्यों के प्रस्ताव मंजूर किये गए।

    उपमहापौर ने पद सहित नगरसेवक सदस्यता से दिया इस्तीफा 

     आखिरी महासभा समाप्त होने के पूर्व ही महानगरपालिका उपमहापौर इमरान वली मोहम्मद खान ने अचानक उपमहापौर पद सहित नगरसेवक सदस्यता से त्यागपत्र देने की घोषणा कर सबको चौंका दिया। महापौर खान ने त्यागपत्र देने का कारण निजी बताया है। राजनीतिक सूत्रों की माने तो महापौर के चुनाव में कांग्रेस के 18 नगरसेवकों ने पैसा और पद की लालच में कांग्रेस पार्टी व्हिप का उलंघन कर कोणार्क विकास आघाडी की मेयर प्रत्याशी प्रतिभा विलास पाटिल को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 18 कांग्रेस नगरसेवकों द्वारा महापौर चुनाव की वोटिंग में पाला बदलने के कारण ही 47 नगरसेवकों वाली कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी ऋषिका राका को पराजय का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस पार्टी व्हिप उल्लंघन और दलबदल मुद्दे को लेकर 18 नगरसेवकों की सदस्यता रद्द करने की गुहार नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे से की है। नए राजनैतिक घटनाक्रम के तहत उपमहापौर इमरान खान सहित 18 नगरसेवक कांग्रेस पार्टी को छोड़कर 1 वर्ष पूर्व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो चुके हैं। जानकारों का कहना है कि कांग्रेस छोड़ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने वाले 18 दलबदलू कांग्रेसी नगरसेवकों के ऊपर दलबदल कानून का गंभीर खतरा मंडरा रहा है। नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे के समक्ष कांग्रेस के बागी 18 नगरसेवकों की सदस्यता निरस्त करने की याचिका प्रलंबित है जिसका फैसला जल्द आने के आसार हैं। उपमहापौर इमरान खान ने उपमहापौर सहित नगरसेवक पद से त्यागपत्र देकर 6 वर्षों के निष्कासन को रोकने का प्रयास किया है। 

    8 जून को खत्म होगा भिवंडी महानगरपालिका का कार्यकाल

    जानकारों की माने तो आगामी 8 जून को भिवंडी महानगरपालिका का कार्यकाल स्वतः खत्म हो जाएगा। महानगरपालिका नियम-कायदा जानकारों की माने तो महानगरपालिका कार्यकाल समाप्त होने के उपरांत भी दलबदल का निर्णय कांग्रेस के बागी 18 नगरसेवकों पर लागू होगा। दल बदल कानून के तहत नगरसेवकों का 6 वर्ष के समयकाल तक निष्कासन हो सकता है। अर्थात नगरसेवक महानगरपालिका का 2 चुनाव अर्थात 10 वर्षों (2 टर्म) तक चुनाव लड़ने के पूर्णतया अयोग्य साबित हो सकते हैं। शहरवासियों की निगाहें नगरविकास मंत्री शिंदे के जल्द आने वाले निर्णय पर टिकी हैं।