corona crisis

    Loading

    ठाणे : ठाणे जिले (Thane District) में पिछले एक सप्ताह से नए कोरोना केस (Corona Cases) के साथ सक्रीय मरीजों (Active Patients) की संख्या में भी गिरावट आ रही है। जोकि राहत की बात तो मानी जा रही है। लेकिन मृतकों की बढ़ती संख्या ने जरूर जिला प्रशासन (District Administration) की चिंता बढ़ा दी है। 

    बहरहाल ठाणे जिले में गुरुवार को 3 हजार 252 नए मरीज मिले। वहीं आठ लोगों की इस बीमारी से मृत्यु दर्ज की गई है। जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 53254 तक पहुंच गई है। इस प्रकार कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 6 लाख 84 हजार 672 हो गई है। वहीं 8,208 लोग ठीक होकर घर गए। इस प्रकार अब तक 6,13,693 लोग घर लौट चुके हैं। 8 लोगों की मौत के साथ यह संख्या 11 हजार 686 हो गई है।

    नवी मुंबई महानगरपालिका में सबसे ज्यादा 1 हजार 119 मरीज मिले हैं और दो लोगों की मौत दर्ज की गई। ठाणे महानगरपालिका नंबर दो पर है और यहां पर 990 नए केस के साथ एक की मौत दर्ज की गई है। कल्याण-डोंबिवली में 505 नए मरीज सामने आए हैं और सर्वाधिक तीन मरीज की मौत दर्ज की गई। उल्हासनगर 98, भिवंडी 37, मीरा भायंदर 318, अंबरनाथ 108, कुलगांव बदलापुर में 56 और ठाणे ग्रामीण 21 मरीज पिछले 24 घंटे में दर्ज किए गए हैं। जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सक्रिय कोरोना मरीजों की बात करें तो ठाणे महानगरपालिका में सर्वाधिक 19394, नवी मुंबई-13545, केडीएमसी-8758, उल्हासनगर-435, भिवंडी-435, मीरा-भाईंदर-4184, अंबरनाथ-1296, बदलापुर- 809 और ठाणे ग्रामीण में 3185 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। 

    जिले में मरीजों का आंकड़ा 

    • नए मरीज – 3252 
    • 24 घंटे में मृत्यु – 8 
    • ऐक्टिव मरीज – 53254 
    • कुल संक्रमित मरीज – 684672 
    • कुल मौत – 11686
    • 24 घंटे में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या – 8208 
    • ठीक होने वाले मरीजों की संख्या – 613693