corona crisis

    Loading

    ठाणे : पिछले कुछ दिनों से जिले (District) में कोरोना (Corona) से संक्रमितों (Infected) की संख्या कम हो रही थी। लेकिन बुधवार (Wednesday) से फिर इसका ग्राफ (Graph) बढ़ा नजर आया। सोमवार और मंगलवार (Tuesday) को इसमें कमी देखी गई थी। पिछले दोनों दिन क्रमशः 628 और 683 नए संक्रमित मिले थे। लेकिन बुधवार को इसमें 76 मरीजों की वृद्धि देखी गई है। वहीं ठाणे जिले में अब तक इस वैश्विक महामारी के चपेट में 7 लाख 4 हजार 9 लोग आ चुके है। जबकि जिले में सक्रीय मरीजों की संख्या 12180 और ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 679082 तक पहुंच गया है। 

    जिले के कल्याण-डोंबिवली, नवी मुंबई और ठाणे में अभी 100 के ऊपर कोरोना के मरीज मिल रहे है। हालांकि मीरा-भायंदर, उल्हासनगर और अंबरनाथ और बदलापुर नगर पालिका और ठाणे ग्रामीण क्षेत्र में मरीजों की संख्या कम हुई है। जोकि राहत की बात मानी जा रही है। बहरहाल जिले में 24 घंटे के भीतर 759 नए मरीज पाए गए है। जबकि 5 मरीज की इलाज के दौरान मौत दर्ज की गई। ऐसे में एक बार फिर नए कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से जिला प्रशासन की चिंता बढ़ती नजर आ रही है। बहरहाल जिले में कुल संक्रमित मरीजों का आकड़ा 704009 तक जा पहुंची है। वहीं मृतकों की कुल संख्या 11801 हो गई है। 

    2024 मरीजों की मौत हो चुकी है

    नवी मुंबई महानगरपालिका की सीमा में सबसे अधिक कोरोना के मरीज मिले है। यहां पर 265 मरीज मिले है। जबकि इस बीमारी से अब तक कुल 149759 मरीज संक्रमित हो चुके है और दो मरीजों के मौत के साथ अब तक 2024 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं सक्रीय मरीजों की संख्या 3623 और ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 143841 तक पहुंच गया है। जिला प्रशासन की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में 168 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है। यहां पर कुल संक्रमितों की संख्या 182089 हो गई है। वहीं, यहां पर अब तक कुल 2117 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं सक्रीय मरीजों की संख्या 3410 और ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 176206 तक पहुंच गया है।  

    मरीजों का आंकड़ा 66990 तक पहुंच गया

    वहीं कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में 145 नए कोरोना मरीज मिले है और यहां पर कुल संक्रमितों की संख्या 165830 के करीब पहुंच गई है। जबकि यहां पर दो नए मृतकों के साथ कुल मृतकों की संख्या 2928 हो गई है। वहीं सक्रीय मरीजों की संख्या 3438 और ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 159321 है। इसी प्रकार मीरा-भायंदर  महानगरपालिका क्षेत्र में करीब 34 मरीज पाए गए और कुल मरीजों का आंकड़ा 68816 हो गया है। यहां पर कुल मृतकों का आकड़ा 1395 हो गया है। वहीं सक्रीय मरीजों की संख्या 397 और ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 66990 तक पहुंच गया है। 

    23 नए मरीजों के साथ कुल संख्या 12576 

    भिवंडी महानगरपालिका क्षेत्र में 23 नए मरीजों के साथ कुल संख्या 12576 हो गई हैं। जबकि यहां पर 24 घंटे के भीतर एक भी मरीज की मौत का मामला सामने नहीं आया है। यहां पर कुल आकड़ा 479 तक पहुंच गया है। वहीं सक्रीय मरीजों की संख्या 67 और ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 12007 तक पहुंच गया है। उल्हानगर महानगरपालिका में 40 मरीज मिले है और इस प्रकार कुल मरीजों की संख्या 26198 हो गई हैं। यहां पर अब तक कुल 654 मरीजों की मौत इस बीमारी से हो चुकी है। वहीं सक्रीय मरीजों की संख्या 332 और ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 25172 तक पहुंच गया है।   

    बदलापूर नगर परिषद में 13 मरीज

    इसी प्रकार बदलापूर नगर परिषद में 13 मरीज के साथ कुल संख्या 25518 हो गई है। और कुल मृतक मरीजों का कुल आकड़ा 382 तक पहुंच गया है। वहीं सक्रीय मरीजों की संख्या 152 और ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 24968 तक पहुंच गया है। इसी तरह अंबरनाथ में 26 नए मरीज कोरोना के मिले है और यहां का कुल आंकड़ा 24344 तक पहुंच गया है। यहां पर एक मरीज की मौत के साथ कुल मृतकों का आकड़ा 575 हो गया है। वहीं सक्रीय मरीजों की संख्या 184 और ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 23560 तक पहुंच गया है। ठाणे ग्रामीण क्षेत्र में भी कोरोना का संक्रमण अब फिर बढ़ रहा है। यहां पर 45 नए मरीज मिले है और यहां पर कुल संक्रमितों की संख्या 48887 हो गई है और मृतकों की कुल संख्या 1248 तक पहुंच गई है। वहीं सक्रीय मरीजों की संख्या 577 और ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 47017 तक पहुंच गया है।