accident
File Photo

मुंब्रा. शील फाटा- महापे मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना (road accident) में नवी मुंबई (Navi Mumbai) निवासी 23 वर्षीय सोमेश सिंगोटे की मौत हो गई। देर रात हुई इस घटना को लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शील डायघर थाने में मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार तुर्भे गांव नवी मुंबई स्थित नीराबाई अपार्टमेंट में रहने वाले आनंद सिंगोटे का बेटा सोमेश अपनी बाइक द्वारा रात के समय शीलफाटा की तरफ से महापे मार्ग होकर तुर्भे वापस लौट रहा था। इस दौरान पानी की टंकी के नजदीक अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई।

अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला

पुलिस के मुताबिक यह हादसा बुधवार की रात पौने 12 बजे के करीब हुई बताई गई है। इस घटना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शील पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद फरार हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया है।