Banyan-Tree
File Photo

    Loading

    ठाणे : ठाणे महानगरपालिका (Thane Municipal Corporation) क्षेत्र में पेड़ों की हाल में गिनती की गई। जिसमें स्वस्थ वृक्षों (Healthy Trees) का प्रमाण (Certificate) बढ़ा है और 99 फीसदी पेड़ निरोगी पाए गए है। इनमें पुराने प्रजाति के वृक्षों की संख्या अधिक है। 

    गौरतलब है कि ठाणे महानगरपालिका की सिमा में लगाए गए और पुराने वृक्षों की 2017 से 2022 तक पेड़ों का सर्वे किया गया। इस वृक्ष गणना रिपोर्ट के अनुसार ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में 7 लाख 22 हजार 426 वृक्ष हैं और इनमें से 7 लाख 15 हजार 875 या 99.9 प्रतिशत वृक्ष स्वस्थ होने का दावा किया गया है। जबकि  सिर्फ एक फीसदी अर्थात 6 हजार 551 वृक्ष ही खराब और सुख गए। वहीं स्वस्थ वृक्षों में फल, फूल (Flowers), औषधीय पौधे (Medicinal Plants) शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शहर के कुल पेड़ों में देशी पेड़ों की हिस्सेदारी 72 फीसदी है, जबकि विदेशी पेड़ों की हिस्सेदारी 28 फीसदी है। शहर में देशी धरोहर वृक्षों की संख्या 729 और विदेशी धरोहर वृक्षों की संख्या 180 है। 

    शहर में लगाए गए पेड़ों को पेड़ के नाम, प्रजाति, परिधि, ऊंचाई, उम्र, स्वास्थ्य की स्थिति और जीपीएस इंडेक्स के साथ जियो-टैग किया गया था। इस सर्वे में 271 प्रजातियों के 7 लाख 22 हजार 426 पेड़ दर्ज किए गए हैं। शहर में 5 लाख 17 हजार 872 देशी प्रजातियां हैं और इसका अनुपात 71.68 प्रतिशत है। तो, विदेशी प्रजातियों के 2 लाख 4 हजार 554 पेड़ हैं और इसका अनुपात 28.31 प्रतिशत है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि शहर में 7 लाख 15 हजार 875 पेड़ स्वस्थ हैं और इसका अनुपात 99.9 प्रतिशत है। इन पेड़ों में कैलाशपति, गुलमोहर, नीलगिरि, नीलमोहर, गोल्डन रेन ट्री, चेंडफुल, सोनमोहर, चिंच शामिल हैं। देशी और विदेशी विरासत वृक्षों का सर्वेक्षण, जो 50 वर्ष से अधिक पुराने हैं, 729 देशी विरासत वृक्ष और 180 विदेशी विरासत वृक्ष पाए गए। इसमें 100 से 114 साल पुराने पिंपल के पेड़ शामिल हैं।