File Photo
File Photo

Loading

नवी मुंबई: कोपरखैरणे पुलिस ने एक ऐसे पति-पत्नी (Husband-Wife) को गिरफ्तार (Arrested) किया है जो महज मौज मस्ती करने के लिए चोर (Thief) बन गए। गिरफ्तार की गयी महिला के पिता पुलिस कर्मचारी हैं। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिनों पहले इन दोनों ने प्रेम विवाह किया था। दोनों की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी और दोनों लोग शिक्षित भी हैं। पुलिस के अनुसार, इन दोनों को मौज-मस्ती की आदत थी जिसकी वजह से वेतन से गुजारा नहीं होता था, तब दोनों ने मिलकर चोरी करना शुरू कर दिया। 

इस बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से कोपरखैरणे परिसर में बंद घरों का ताला तोड़कर घर का सामान चोरी होने की घटनाओं में इजाफा हुआ था। इसी मामले में पुलिस ने एक टीम बनाकर चोरों की तलाश में जुटी थी। पुलिस के अनुसार, इस मामले में सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे थे। जांच के दौरान पुलिस को इन दोनों के बारे में पता चला तो पुलिस ने जांच के लिए इन दोनों पति-पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

पुलिस ने बरामद किया चोरी का आभूषण

पुलिस हिरासत में जब इन दोनों से पूछताछ की गयी तो दोनों ने चोरी करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों में 21 वर्षीय वैशाली जाधव और 26 वर्षीय श्रेयस जाधव है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों ने कई घरों में चोरी की बात को स्वीकार की है और पुलिस ने इन दोनों के पास से चुराए गए सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किये हैं। जिसकी कीमत 2 लाख 22 हजार के आसपास बताई गयी है। पुलिस के अनुसार, श्रेयस शादी से पहले सेल्समैन की नौकरी करता था। दोनों के बीच प्यार हुआ फिर दोनों ने शादी कर ली, लेकिन शादी के बाद सिर्फ वेतन से काम नहीं चल रहा था इसलिए दोनों ने मिलकर चोरी करना शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनों पकड़े गए और हवालात पहुंच गए।