राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की जन जागर यात्रा में विद्या चव्हाण ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- मोदी के राज में बढ़ी मंहगाई

    Loading

    उल्हासनगर : वर्तमान समय में राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस (Nationalist Mahila Congress) के माध्यम से राज्य भर में जन जागर यात्रा (Jan Jagar Yatra) शुरू है। यह यात्रा गुरुवार की शाम को उल्हासनगर पहुंची, जंहा उल्हासनगर जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) अध्यक्ष पंचम ओमी कालानी और उनकी टीम के सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष विद्या चव्हाण (State President Vidya Chavan) ने अपने संबोधन में राज्य और केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि बीजेपी (BJP) के राज में मंहगाई आसमान छू रही लोग मंहगाई से परेशान है। 

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्त्ता कमलेश निकम ने बताया कि गुरुवार की शाम को स्थानीय पैनल नंबर 7 में आयोजित सभा में राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विद्याताई चव्हाण ने मंहगाई का कारण केंद्र की नीतियों को ठहराया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ठाणे-पालघर विभागीय महिला अध्यक्ष ॠताताई आव्हाड, पंचम कालानी ने भी यात्रा को संबोधित किया। 

    इन लोगों की थी उपस्थिति

    निकम के अनुसार पार्टी ने पैनल सहित शहर की माताओं और बहनों को हर पल सुरक्षा देने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी युवती नेता अश्विनी निकम, सुमन राय सुचित्रा सिंह, संघमित्रा हजारे, रवीना जगताप, दीपमाला यादव, उर्मिला गुप्ता, सुनंदा पडघने, सुनिता यादव, मयूर लहाने सहित कई गणमान्य मंच पर उपस्थित थे।