In Ulhasnagar, Congress Scheduled Castes Department staged a sit-in protest against inflation, held the central government responsible

    Loading

    उल्हासनगर : उल्हासनगर कांग्रेस अनूसुचित जाति विभाग (Congress Scheduled Caste Department) ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel), रसोई गैस (LPG) की आसमान छूती मंहगाई (Inflation) के विरोध में धरना प्रदर्शन करते हुए  केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि भाजपा इस मंहगाई की जिम्मेदार है।

    मंहगाई का विरोध जताने के लिए भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंहगाई मुक्त भारत का नारा दिया है। इसी आदेश के चलते  महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नानाभाऊ पटोले, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनूसुचित जाती विभाग के अध्यक्ष सिध्दार्थ हत्तीअंबिरे के आदेशानूसार शुक्रवार की दोपहर  उल्हासनगर शहर जिला कांग्रेस अनूसुचित जाती विभाग के  माध्यम से स्थानीय कैम्प क्रमांक 5 के दूधनाका स्थित आंदोलन किया गया ।

    महाराष्ट्र प्रदेश कमेटी अनूसुचित जाती विभाग के  उपाध्यक्ष नंदकुमार मोरे, उल्हासनगर शहर जिला  अध्यक्ष रोहित सालवे के  नेतृत्व में और जिला  उपाध्यक्ष महादेव शेलार, प्रदेश सेवादल सचिव मुन्ना श्रीवास्तव, अनूसुचित जाती विभाग अध्यक्ष दिपक सोनोने के  नेतृत्व में  आंदोलन किया गया।

    इस मौके पर  उत्तर भारतीय समाज जोडो अभियान समन्वयक अनिल यादव, फेमिदा सैय्यद लक्षमी वाघमारे, संगिता भारस्कर, अनूसुचित जाती विभाग उपाध्यक्ष भास्कर प्रव्हाणे, आबासाहेब साठे, ज्ञानेश्वर गायकवाड, महासचिव अख्तर खान, दिपक गायकवाड, अंसार शेख, कृष्णा कांबले, राहुल जाधव, कृष्णा तांबे, विश्वनाथ मगरे, नितीन आव्हालगे आदि पधाधिकारी उपस्थित थे।