Maharashtra Corona

    Loading

    ठाणे : पिछले एक सप्ताह से जिले में कोरोना (Corona) से संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा देखा जा रहा है। इसका ग्राफ (Graph) बढ़ा नजर आया और पिछले 24 घंटे में 440 नए केस (New Cases) सामने आए है। वहीं ठाणे जिले में अब तक इस वैश्विक महामारी (Global Pandemic) के चपेट में 7 लाख 12 हजार 366 लोग आ चुके है। जिले के नवी मुंबई और ठाणे में अभी 100 के ऊपर कोरोना के मरीज मिल रहे है। हालांकि मीरा-भायंदर, उल्हासनगर और बदलापुर नगर पालिका और ठाणे ग्रामीण क्षेत्र में मरीजों की संख्या में वृद्धि (Increase) हो रही है।

    बहरहाल जिले में 24 घंटे के भीतर 440 नए मरीज पाए गए है। हालांकि किसी भी मरीज की इलाज के दौरान मौत दर्ज नहीं की गई। ऐसे में प्रतिदिन मिल रहे नए कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से जिला प्रशासन की चिंता बढ़ता नजर आ रहा है। बहरहाल जिले में एक्टिव मरीजों का आकड़ा 1402 तक जा पहुंचा है।वहीं मृतकों की कुल संख्या 11,895 पर स्थिर हो गई है। साथ ही अब तक इस बीमारी से 6,98,083 लोग ठीक होकर अपने घर पहुँच चुके है। 

    नवी मुंबई में दो सौ के करीब मिले नए मरीज    

    नवी मुंबई महानगरपालिका की सीमा में एक बार फिर सबसे अधिक 186 कोरोना के मरीज मिले है। जबकि इस बीमारी से अब तक कुल 15,22,442 मरीज संक्रमित हो चुके है और 2049 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहाँ पर एक्टिव मरीजों की संख्या 448 है और ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 1,49,659 है। 

    जिला प्रशासन की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में पिछले चार दिनों की तुलना में फिर अधिक मरीज मिले है। ठाणे में 140 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है। यहां पर कुल संक्रमितों की संख्या 1,85,032 हो गई है। यहाँ पर अब तक कुल 2130 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 482 है और ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 1,82,060 है।

    मीरा-भायंदर महानगरपालिका में अर्धशतक 

    कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में 30 नए मरीजों के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या 79 है। जबकि मीरा-भायंदर क्षेत्र में 54 नए मरीज मिले है। यहाँ पर एक्टिव मरीज की संख्या 139 है। हालांकि, भिवंडी महानगरपालिका क्षेत्र में 03 और ठाणे ग्रामीण क्षेत्र में 20 नए कोरोना के केस दर्ज किये गए है। इन जगहों पर एक्टिव मरीजों की संख्या क्रमशः 04-53 है। वहीं उल्हासनगर महानगरपालिका में 02 नए मरीज के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या 11 पर पहुंच गई है। साथ ही बदलापुर नगर पालिका क्षेत्र में 05 नया मरीज मिला है और 11 एक्टिव मरीज है। जबकि अंबरनाथ नगर पालिका क्षेत्र में एक भी नया मरीज नहीं मिला है। जोकि वहां के लिए राहत की बात मानी जा रही है।