File Photo
File Photo

Loading

नवी मुंबई: नवी मुंबई मनपा में उपायुक्त बनने के लिए प्रतिनियुक्ति पर आए अधिकारियों ने सीधे मंत्रालय से प्रेशर बनाने की शुरुआत की है। मनपा गलियारे में इस बात की चर्चा है कि इन दिनों नवी मुंबई मनपा सबसे मलाईदार मनपा में गिनी जाती है इसलिए कई अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर आकर यहाँ से जाना नहीं चाहते हैं। सूत्रों का कहना है कि मनपा में कई अधिकारियों ने उपायुक्त बनने के लिए सीधे मंत्रालय का पावर दिखाने की शुरुआत की हुई है। 

कार्यकाल पूरा होने के बाद वापस उसी जगह वापस लौटना होता है

जानकारी के अनुसार नवी मुंबई महानगरपालिका में कुछ अधिकारियों को नवी मुंबई महानगरपालिका में भेजा गया था जो नवी मुंबई मनपा में उपायुक्त के पद पर काम कर रहें हैं , सूत्रों का कहना है कि इन अधिकारियों को कुछ समय के लिए भेजा जाता है प्रतिनियुक्ति का कार्यकाल पूरा होने के बाद वापस उसी जगह वापस लौटना होता है। जानकारी के अनुसार ऐसे ही कुछ अधिकारियों का स्थानांतरण किया जा चुका है लेकिन यह लोग अब यहाँ से जाना नहीं चाहते हैं, ऐसे अधिकारियों ने सीधे मंत्रालय से प्रेशर बनाना शुरू किया है कि उन्हें अब यहीं नियमित कर देना चाहिए। जानकारी के अनुसार प्रतिनियुक्ति पर आए कई अधिकारी उपायुक्त पद के योग्य नहीं होने के बावजूद भी वे प्रेशर डालकर उपायुक्त बनने का प्रयास कर रहें हैं। कई अधिकारी नवी मुंबई महानगर पालिका में पदोन्नति का भी प्रयास कर रहें हैं। 

क्लर्क को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था 

सूत्रों का कहना है कई अधिकारी नवी मुंबई मनपा में अतिरिक्त आयुक्त पद पर विराजमान होना चाहते हैं लेकिन वे इस पद के योग्य नहीं होने के बावजूद मंत्रालय के चक्कर लगाने में लगे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले नवी मुंबई मनपा के एक उपायुक्त के क्लर्क को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था लेकिन इस प्रकरण में सिर्फ विभागीय जांच कराने की बात सामने आयी थी लेकिन उस उपायुक्त से किसी प्रकार की कोई पूछताछ भी नहीं की गयी थी लेकिन मनपा आयुक्त ने कुछ अधिकारियों के विभाग अवश्य बदले थे। ऐसे में प्रतिनियुक्ति पर आये किस अधिकारी का की लॉटरी लगेगी इस पर सभी की निगाहें लगी हुई है।