उल्हासनगर महानगरपालिका चुनाव की तैयारियां शुरू, सार्वजनिक की गई प्रभाग संरचना

    Loading

    उल्हासनगर: उल्हासनगर महानगरपालिका (Ulhasnagar Municipal Corporation) का आम चुनाव (Elections) के लिए वार्ड (Ward) की संरचना मंगलवार को जारी हो गई है। प्रभाग रचना और उसकी सीमा से संबंधित जानकारी महानगरपालिका प्रशासन (Municipal Administration) ने लोगों की जानकारी के लिए सार्वजनिक की है। महानगरपालिका मुख्यालय और प्रभाग समिति कार्यालय में वार्डो की संरचना डिसप्ले की गई है। इसके चलते शहर में महानगरपालिका चुनाव (Municipal Elections) का माहौल शुरू होने लगा है।

    उल्हासनगर महानगरपालिका के वर्तमान जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल आगामी 4 अप्रैल को समाप्त होने जा रहा है। इससे पहले चुनाव होना है, पिछले 3 महीने से वार्ड निर्माण का काम चल रहा है। एक सप्ताह पूर्व  स्थानीय महानगरपालिका चुनाव विभाग ने वार्ड संरचना का प्रारूप तैयार कर जिला कलेक्टर कार्यालय को भिजवाया था।  मसौदे को कलेक्टर और चुनाव आयोग ने मंजूरी दे दी है और आपत्तियां और सुझाव लेने का निर्देश दिया है। इसी के तहत महानगरपालिका कमिश्नर डॉ राजा दयानिधि ने आपत्ति और सुझाव लेने के लिए कार्यक्रम की घोषणा की है।

     14 फरवरी तक आपत्तियां और सुझाव लिखित रूप से दर्ज कराए जा सकते हैं

    एक फरवरी को प्रभाग का प्रारूप सार्वजनिक किया गया है। मंगलवार से 14 फरवरी के बीच आपत्तियां व सुझाव  लिखित रूप से दर्ज कराए जा सकते है। उन आपत्तियों और सुझावों पर सुनवाई 28 फरवरी तक पूरी की जाएगी। उसके बाद वार्ड के आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जिससे अप्रैल या मई में चुनाव होने की अधिक संभावना है। मनपा के वर्ष 2017 में हुए चुनाव में 78 सदस्य थे। प्रभाग रचना के मुताबिक, अब 11 वार्ड बढ़ गए है। आगामी महानगरपालिका चुनाव में 89 वार्ड होगे इनमें 13 वार्ड अनुसूचित जाति और 1 वार्ड अनुसूचित जनजाति के लिए निर्धारित किए गए है। ओबीसी आरक्षण के बिना चुनाव होने की संभावना है।