
ठाणे. महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने रविवार को राजनीति की वर्तमान स्थिति को “बेसुरा” करार दिया। शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) (अजित पवार गुट) की गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे शिंदे ने अपने गृह क्षेत्र ठाणे में भारत रत्न लता मंगेशकर संगीत विद्यालय का भूमि पूजन किया और विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा, “दुनिया ने लता मंगेशकर का युग देखा है, जिसमें उन्होंने अपने समृद्ध गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध किया।” दिवंगत लता मंगेशकर की सराहना करते हुए शिंदे ने कहा, “विभिन्न युग हुए हैं और इस ‘कलियुग’ के दौरान, लता-युग आया। वह देश का गौरव हैं। उनके गीत अनेक लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं।”
ठाणे शहराचा सर्वांगीण विकास होत असून शहरातील विकासकामे वेगाने पूर्ण करण्यात येतील. मुंबईतील सर्व रस्ते खड्डेमुक्त करण्याचे काम सुरू केले असून शहरातील सुशोभीकरण आणि स्वच्छतेकडे कटाक्षाने लक्ष देण्यात येत आहे. ठाणे शहरातील जुन्या विहिरींचे पुनरुज्जीवन करण्याचे काम सुरू असून… pic.twitter.com/YXXJcBWApC
— Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) November 19, 2023
मुख्यमंत्री ने अपने राजनीतिक विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए कहा, “हर सुबह कुछ कौवे कांव-कांव करना शुरू कर देते हैं और दिनभर ऐसा करते रहते हैं। वे माहौल खराब करते हैं। उनके कारण ध्वनि प्रदूषण बढ़ गया है। फिलहाल राजनीति में सबकुछ ‘बेसुरा’ है।”