Kolhapur North By-Election Results

    Loading

    ठाणे: महाराष्ट्र के कोल्हापुर उपचुनाव (Kolhapur By-Election) राज्य में सत्तासीन महाविकास आघाडी (Mahavikas Aghadi) के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ था। साथ ही कांग्रेस के लिए भी यह सीट महत्वपूर्ण मानी जा रही थी। यहां से चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस प्रत्याशी जयश्री जाधव (Jayshree Jadhav) की जीत (Victory) के बाद ठाणे कांग्रेस (Thane Congress) के लोगों ने इसे पार्टी के लिए संजीवनी करार देते हुए शहर के केंद्रीय कार्यालय के बाहर आतिशबाजी के साथ मिठाई बांटकर ख़ुशी मनाई।

    इस अवसर पर बोलते हुए शहर कांग्रेस के महासचिव और प्रवक्ता सचिन शिंदे ने कहा कि कोल्हापुर उपचुनाव के नतीजों के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश की जनता महाविकास अघाडी के पक्ष में है। कांग्रेस की सफलता पर बोलते हुए सचिन शिंदे उन्होंने कहा कि कोल्हापुर की जनता ने समय रहते सही जवाब दिया है। 

    सचिन शिंदे ने बीजेपी पर साधा निशाना

    सचिन शिंदे ने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से देश की जनता की उम्मीदें अब धूमिल होती जा रही हैं और नतीजों से साफ है कि लोगों को लगने लगा है कि कांग्रेस देश के लिए सही थी। इस दौरान ठाणे कांग्रेस ओबीसी सेल के अध्यक्ष राहुल पिंगले, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप शिंदे, सुनील शिंदे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।