Rape
Representative Image

    Loading

    उल्हासनगर. स्थानीय रेलवे स्टेशन (Local Railway Station) परिसर में एक 15 साल की नाबालिग लड़की (Minor Girl) के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म (Forcibly Raping) करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के एक दिन बाद लड़की ने हिम्मत जुटाकर पुलिस (Police) में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी (Accused) को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है।

    मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे के समकक्ष नाबालिग लड़की अपने दो परिचित लड़कों के साथ उल्हासनगर रेलवे स्टेशन के स्काईवॉक पर बातें कर रही थी कि इस बीच एक 30 वर्षीय लड़के ने लड़की के हाथ पर हतोड़ी मार कर डरा दिया और अन्य उसके दोनों साथियों को जान से मारने की धमकी दी जिससे वह दोनों भाग गए। इसके बाद आरोपी उस लड़की को जबरदस्ती रेलवे स्टेशन के समीप ही पुराने रेलवे क्वार्टर ले गया और उसको शनिवार की सुबह साढ़े 8 बजे छोड़ा। लड़की कैंप नंबर 4 के ही मौर्या नगर की रहने वाली बताई गई है। 

    पीड़िता के मुंह बोले भाई साहिल गुप्ता द्वारा दी गई हिम्मत के चलते पीड़िता पहले स्थानीय हिललाइन पुलिस स्टेशन गई, पुलिस द्वारा घटना स्थल का मुआयना किए जाने से पता चला कि, यह मामला रेलवे परिसर का है। इसलिए पुलिस पीड़िता को शनिवार की रात 8 बजे कल्याण लोहमार्ग पुलिस थाने ले गई।  उसके बाद कल्याण लोहमार्ग पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई पुलिस ने इस मामले में श्रीकांत गायकवाड़ उर्फ दादा ( 30) को गिरफ्तार किया है और उसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। दादा पर इससे पहले भी कई मामले दर्ज है। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक वाल्मिक शार्दूल के मार्गदशन में शुरू है। आरोपी उल्हासनगर कैंप क्रमांक 4 समतानगर का रहने वाला है।