Thane Municipal Corporation
Representative Pic

    Loading

    ठाणे : ठाणे महानगरपालिका (Thane Municipal Corporation) का चुनाव इस बार तीन सदस्यीय पैनल (Member Panel) पद्धति द्वारा कराया जाने वाला है। चुनाव के लिए 31 मई को ठाणे महानगरपालिका के प्रभागों (Divisions) के आरक्षण की घोषणा होने वाली है। ऐसे में महिलाओं (Women) की 50 फीसदी हिस्सेदारी होगी। पिछले चुनाव में दो पुरुषों और दो महिलाओं के लिए आरक्षण (Reservation) था। क्योंकि, यह चार सदस्यों का प्रभाग था। इसने कई लोगों को अवसर मिले थे। जिसमें कुल 47 प्रभागों के लिए 142 नगरसेवक चुने जाने वाले है। इन प्रभागों में से 71 महिला और 71 पुरुष उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। अब महानगरपालिका में 142 नगरसेवक चुने जाएंगे। लेकिन तीन सदस्यीय व्यवस्था होने के कारण इस बात को लेकर कौतूहल बना हुआ है। कि टिकट किसे मिलेगा?

    जिसमें महिला आरक्षण के साथ-साथ अगर अनुसूचित जनजाति (एसटी) आरक्षण की तीन में से दो सीटें महिलाओं को मिलती हैं, तो एक और महिला के महानगरपालिका में जाने की संभावना है। लेकिन यदि इस स्थान पर दो पुरुषों का आरक्षण पड़ता है। तो महानगरपालिका में एक महिला कम हो जाएगी। एक बात साफ है कि इस बार हॉल में पुरुष सदस्यों के साथ महिलाएं भी नजर आएंगी। 

    महानगरपालिका में 142 नगरसेवक चुने जाएंगे

    गौरतलब है कि ठाणे महानगरपालिका के अंतिम वार्ड ढांचे की घोषणा की गई। अब महानगरपालिका ने अगले चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इस चुनाव में 2011 की जनसंख्या को ध्यान में रखा गया था। शहर की आबादी 18 लाख 41 हजार 488 है। महानगरपालिका में 142 नगरसेवक चुने जाएंगे। जबकि प्रभागों की कुल संख्या 47 है। इनमें से 46 प्रभाग में तीन सदस्य और एक प्रभाग में चार सदस्य होंगे। तीन सदस्यीय प्रभाग की जनसंख्या कम से कम 38,905 और अधिकतम 42,796 है। जबकि चार सदस्यीय प्रभाग की जनसंख्या 51,873 है। जनसंख्या के अनुसार अनुसूचित जाति (एससी) के उच्चतम प्रतिशत वाले 10 प्रभागों में आरक्षण लागू किया जाएगा। अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 42,698 है और उनके लिए तीन वार्ड आरक्षित रहेंगे। इनमें से दो महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। 2011 की जनगणना के अनुसार अनुसूचित जाति (एससी) की जनसंख्या 1 लाख 26 हजार थी। 142 में से 10 सीटें उनके लिए आरक्षित होंगी। 

    इनमें से पांच महिलाओं के लिए होंगे। चुनाव आयोग ने प्रत्येक प्रभाग में अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या की घोषणा की है। लेकिन अब स्थिति 31 मई को ही स्पष्ट हो पाएगी कि कौनसा प्रभाग आरक्षित होगा। बहरहाल, प्रभाग में आरक्षण की तिथि की घोषणा होने के बाद प्रस्थापित पूर्व नगरसेवकों के साथ-साथ इच्छुकों की धड़कन जरूर बढ़ गई है।