वारकरियों ने सीएम एकनाथ शिंदे का किया सम्मान और दिया समर्थन

    Loading

    अंबरनाथ : अखिल भारतीय वारकरी मंडल (All India Warkari Mandal) और कोंकण मंडल (Konkan Mandal) से जुडे सेंकडों वारकरियों (Warkaris) ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) से उनके आवास नंदनवन जाकर भेंट की, उन्हें मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी, महाराष्ट्र (Maharashtra) को खुशहाल बनाने का आशीर्वाद और वारकरियों ने उन्हें अपना समर्थन (Support) देने की घोषणा भी की।  

    मंडल ने समर्थन की घोषणा की

    अंबरनाथ शिवसेना के उप शहर प्रमुख ह.भ.प. पुरुषोत्तम महाराज उगले और ऊक्त मंडल के अध्यक्ष विश्वनाथ महाराज वारिंगे के नेतृत्व में महाराष्ट्र भर से वारकरी समुदाय के लोग बड़ी संख्या में नंदनवन पहुंचे। उगले महाराज ने बताया मुख्यमंत्री शिंदे आदरणीय हिंदू हृदय सम्राट शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के विचार और गुरुवर्य धर्मवीर आनंद दिघे साहब द्वारा दी गई सीख के अनुसार अपना कार्य करते आ रहे है। इन कार्यो से प्रभावित होकर ही एकनाथ शिंदे को अपना समर्थन देने की घोषणा मंडल ने की है। 

    वारकरी राज्य के विभिन्न जिलों से आए 

    इस मौके पर सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, विधायक डॉ. बालाजी किणीकर, ठाणे के पूर्व महापौर और ठाणे जिला प्रमुख नरेश म्हस्के, गोपाल लांडगे, अंबरनाथ नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष वारकरी मंडल के हरिभाऊ रिंगे महाराज पोलादपुर, रविदास महाराज शिरसाठ आलंदी, ज्ञानेश्वर महाराज ईंगले पैठण, तुकाराम महाराज मेहूण मुक्ताबाई, पंडित महाराज क्षिरसागर आलंदी, आनंद महाराज पंढरपूर, गोपाल महाराज त्र्यंबकेश्वर, चंद्रभान महाराज कल्याण, जगन्नाथ महाराज म्हस्के ठाणे, रवींद्र महाराज मांडे बदलापूर और राज्य के विभिन्न जिलों से वारकरी आए थे।