Karjat-Neral Car Accident, Maharashtra

Loading

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र (Maharashtra) में आए दिन सड़क हादसे की कई घटनाएं सामने आ रही है। ऐसे में अब पुल हादसे की एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल ये हादसे की घटना कर्जत नेरल मार्ग (Karjat-Neral Road) से सामने आई है। आइए जानते है पूरी खबर क्या है.. 

मिली जानकारी के मुताबिक, कर्जत (Karjat) से नेरल (Neral) की ओर जा रही एक कार किरवली ब्रिज से सीधे रेलवे ट्रैक पर जा गिरी, इसी दौरान सामने से आ रही एक मालगाड़ी ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह चौंकाने वाली घटना आज यानी मंगलवार सुबह करीब 4 बजे घटी, इस घटना से सनसनी मच गई है।