उर्मिला मातोंडकर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक

Loading

मुंबई. अभिनेत्री और शिवसेना नेता उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) का इंस्टाग्राम अकाउंट(Instagram account) हैक हो गया है। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी. उर्मिला मातोंडकर ने बताया कि मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। पहले डीएम कर के अकाउंट को वेरीफाई करने के लिए कुछ स्टेप्स को फॉलो करने के लिए कहा जाता है। फिर अकाउंट हैक हो जाता है।

 

अकाउंट हैक (Account Hack) को लेकर अभिनेत्री के अलावा कई अन्य लोगों ने मुंबई के साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायतें की हैं। पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि हाल ही में उर्मिला शिवसेना में शामिल हुईं हैं। मातोंडकर ने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर मुंबई उत्तर से लोकसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, बाद में मुंबई कांग्रेस के कामकाज के तरीके को लेकर उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी।