File Photo
File Photo

    Loading

    वर्धा. न्यायालय के आदेश के बाद एसटी कर्मियों को 22 अप्रैल तक काम पर लौटने के निर्देश दिये गए थे़ फलस्वरुप जिले में अंतिम दिन तक करिब रापनि के 1,450 कर्मी काम पर लौटे गए. इससे एसटी महामंडल की 180 बसें पूर्ववत शुरू कर दी गई है़ केवल 8 कर्मी काम पर न पहुंचने की जानकारी है. 

    बता दें कि जिले में 28 अक्टूबर 2021 को एसटी कर्मियों की हड़ताल शुरू थी़ करीब साढ़े पांच माह तक हड़ताल जारी रही़ इस बीच बार-बार सरकार ने कर्मियों को काम पर आने के निर्देश दिए़ हड़ताली कर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई भी की गई. कुछ को सेवासमाप्ति के पत्र दिये गए़ धीरे-धीरे आंदोलन खत्म होते गए़ अधिकतम मांगें मान्य कर ली गई़  प्रकरण में न्यायालय ने कर्मियों को 22 अप्रैल तक काम पर लौटने के आदेश जारी कर दिए थे़  इसके बाद एक-एक करके कर्मी काम पर आने लगे.

    बस सेवा पूर्ववत होने यात्रियों को राहत

    वर्धा विभाग के चालक, वाहक, तकनीकी विभाग के कुल 1,458 कर्मी हड़ताल पर चले गए थे़ अंतिम दिन तक करिब 1,450 कर्मी काम पर लौट चुके है़ केवल 8 कर्मी काम पर न पहुंचने की जानकारी विभागीय नियंत्रण चेतन हसबनीस ने दी़ दूसरी ओर हड़ताल के चलते जिले में कुल 224 एसटी बसें थमी हुई थी़  वर्तमान में करिब 180 बसें पूर्व शुरू कर दी गई है़ शेष बसें भी पुन: एक बार मार्ग पर दौड़ती दिखाई देंगी़  एसटी बस सेवा पूर्ववत शुरू होने से ग्रामीण यात्री राहत महसूस कर रहे है़.