Collector Prerna Deshbhratar

    Loading

    वर्धा. ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहां महिलाए न पहुंची हो़  देश में उच्च पदों पर महिलाएं कार्यरत है़ राजनीति व प्रशासकीय सेवा में भी महिलाएं आगे है. महिलाओं के सम्मान में 8 मार्च को विश्व महिला दिवस पर नवभारत समूह ने अनोखी पहल चलाई. नवभारत की अगुवाई में महिलाएं जिलाधिकारी प्रेरणा देशभ्रतार व निवासी उपजिलाधिकारी अर्चना मोरे से रूबरू हुई.

    इस दौरान महिला सक्षमीकरण के विषय पर अहम चर्चा हुई़  सर्वप्रथम महिलाओं ने जिलाधिकारी, आरडीसी का पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया़  इसके बाद विभिन्न विषयों पर चर्चा की. वर्तमान स्थिति में जरूरतमंद महिलाओं को उनके पैरों पर खड़े करने, उन्हें उद्यमी बनाने पर ध्यान खींचा गया.  

    जरूरतमंदों तक पहुंचाएं योजनाएं : देशभ्रतार 

    जिलाधिकारी ने भी सरकारी योजनाओं को महिला संगठन के माध्यम से जरूरतमंदों तक पहुंचाने का आह्वान किया़  महिलाएं बचत समूह के माध्यम से बड़ी संख्या में आत्मनिर्भर हो रही है. प्रशासन के पास बहुत सारी योजनाएं हैं. यह सब योजना ग्रास रूट पर पहुंचें, यह हमारी उम्मीद है. योजनाओं का लाभ उठाने पर महिलाएं आर्थिक रूप से अपना विकास कर सक्षम बन सकती है. इस समय उपविभागीय अधिकारी सुरेश बगले, चुनाव अधिकारी प्रवीण महिरे, तहसीलदार रमेश कोलपे सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा आस्था सादीजा, पूजा कुकरेजा, चांदनी कुकरेजा, वर्षा सादिजा, भगवानदास आहूजा, राकेश पंजवानी सहित अनेकों की उपस्थिति थी.

     

    आरडीसी के साथ की विस्तृत चर्चा

    गांधी सीटी वर्धा इनरविल क्लब की सदस्य सिंधु गोयंका, रूपाली डांगे, साधना बन्नोरे, मीरा उमरे, उमा माहेश्वरी, आरती काशीकर, श्रृति साहू, रेखा तिवारी, शालिनी उमरे, मधु हेटे ने निवासी उपजिलाधिकारी अर्चना मोरे से भेंट कर विस्तृत चर्चा की़  उन्होंने क्लब की ओर से महिलाओं के लिए चलाए जाने वाले सामाजिक उपक्रमों की जानकारी दी़ इस समय सभी महिलाओं ने नवभारत समूह की ओर से यह मौका उपलब्ध कराने पर आभार व्यक्त किए.

    दिन विशेष अंक का किया विमोचन

    इस समय जिलाधिकारी प्रेरणा देशभ्रतार, उपजिलाधिकारी अर्चना मोरे के हाथों व महिलाओं की उपस्थिति में महिला दिवस पर प्रकाशित नवभारत के विशेष अंक का विमोचन किया गया़  8 मार्च को दिये गए विशेष कवरेज पर आरडीसी ने नवभारत की प्रशंसा की.