corona-virus
फ़ाइल फोटो

Loading

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 722 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, तीन मरीजों की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य की कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81,62,120 और मृतक संख्या 1,48,507 पर पहुंच गई है। यह जानकारी मंगलवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग (Maharashtra Health Department) ने दी।

XBB.1.16 के 877 मामले, 6 मौतें

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 946 लोग कोरोना से उबरे हैं। इसी के साथ ही राज्य में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 80,08,786 हो गई है। वर्तमान में राज्य में 5,549 एक्टिव केस है। वहीं, राज्य में कोरोना से रिकवरी रेट 98.10% और मृत्यु दर 1.81% बना हुआ है। वर्तमान में COVID-19 का प्रमुख रूप ओमिक्रॉन XBB.1.16 है। राज्य में इस वैरिएंट के अब तक 877 मामले पाए गए हैं। जबकि, 6 मौतें हुईं है।

गौरतलब है कि, सोमवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के 226 नए मामले सामने आए थे और 505 मरीज ठीक होकर घर लौटे थे।

इस साल अब तक 89 मौतें

उल्लेखनीय है कि एक जनवरी से अब तक महाराष्ट्र में कोरोना से 89 मौतें हुई हैं। इसमें से 71.91 फीसदी मृतक 60 साल से ऊपर के थे। मृत व्यक्तियों की कुल संख्या में से 87 प्रतिशत को सह-रुग्णता (पहले से कोई बीमारी) थी। जबकि 13 प्रतिशत को कोई सह-रुग्णता नहीं थी।

राज्य में आज 17007 लोगों की कोरोना टेस्ट हुई। जिसमें 13,518 टेस्ट सरकारी प्रयोगशालाओं में हुई। जबकि, 3212 टेस्ट निजी प्रयोगशालाओं में हुई। वहीं, 277 सेल्फ टेस्ट हुई। राज्य में अब तक 8,69,19,870 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 81,62,842 (09.39%) पॉजिटिव पाए गए हैं।

एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग

कोरोना की स्थिति को देखते हुए राज्य के मुंबई, पुणे और नागपुर हवाई अड्डों पर 24 दिसंबर 2022 से ही विदेश से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। सभी यात्रियों का थर्मली स्कैन किया जा रहा है और कोविड के लिए 2% रैंडम सैंपल लिए गए हैं।